चना दाल से घर पर बनाएं शुद्ध बेसन, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

राजनीति

चना दाल से घर पर बनाएं शुद्ध बेसन, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

29 अगस्त 2026 को 09:47 am बजे
चना दाल से घर पर बनाएं शुद्ध बेसन, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

How to Make Besan at Home: बेसन भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है. पकौड़े, कढ़ी, चीला, लड्डू से लेकर कई तरह की मिठाइयों और स्नैक्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि ज्यादातर घरों में बेसन हमेशा मौजूद रहता है. हालांकि, बाजार से खरीदे जाने वाले बेसन की शुद्धता को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है.

ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही बेहद आसानी से शुद्ध बेसन तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि घर पर तैयार किए गए बेसन को एयरटाइट कंटेनर में रखकर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है. घर पर बना बेसन शुद्ध होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहतर होता है, जिससे इससे बनी रेसिपी का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

बेसन को कैसे करें स्टोर? घर पर बने बेसन को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसे कांच के जार या एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. हर बार इस्तेमाल करने के बाद कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद करें. अगर कंटेनर खुला रह जाए तो नमी की वजह से बेसन जल्दी खराब हो सकता है.

किन-किन चीजों में कर सकते हैं इस्तेमाल? घर पर बने शुद्ध बेसन का इस्तेमाल रेसिपीज बनाने में किया जा सकता है. इससे आप बेसन के लड्डू, बेसन की बर्फी, कढ़ी, चीला, पकोड़े, चकली, सब्जी, ब्रेड पकोड़ा, पनीर पकोड़ा और प्याज के पकोड़े जैसी कई डिश आसानी से बना सकते हैं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे