रांची में अब एडमिट कार्ड वाला आंदोलन, देवेंद्र महतो बोले- भूख हड़ताल जारी

शिक्षा

रांची में अब एडमिट कार्ड वाला आंदोलन, देवेंद्र महतो बोले- भूख हड़ताल जारी

14 अगस्त 2026 को 09:09 am बजे
रांची में अब एडमिट कार्ड वाला आंदोलन, देवेंद्र महतो बोले- भूख हड़ताल जारी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र नेता रवींद्र पासवान ने झारखंड सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बयान पर कहा है कि हम उनसे यही पूछ रहे हैं कि आपको कैसे पता चला कि हम छात्र नहीं हैं.

रवींद्र पासवान ने कहा कि हमारा जो प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए गया था, हम सभी अपना एडमिट कार्ड दिखा सकते हैं. बिना जांच किए, बिना सोचे-समझे इस तरह का बयान देना गलत है. सभी के पास एडमिट कार्ड है और सभी JPSC-JSSC की परीक्षाएं लिखते हैं.

VIDEO | Ranchi: Addressing a press conference, JPSC-JSSC Reform Manch core committee member Ravinder Kumar Paswan says, "Through social media, we saw a statement from Minister Shilpi Neha Tirkey. She said that none of the people who went as part of our delegation for the dialogue… pic.twitter.com/vjsK3OBnKN

इस बीच देवेंद्र नाथ महतो कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. डॉक्टरों की लगातार निगरानी के बावजूद उन्होंने अपना अनशन खत्म नहीं किया है. देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल से कहा है कि उन्होंने उपचार के दौरान भी अपनी भूख हड़ताल जारी रखी है.

यह भी पढ़ें: वो 7 आरोपी कौन हैं, जिन्हें JPSC पेपरलीक में झारखंड की CID खोज रही है?

उन्होंने कहा, इस समय मैं अस्पताल में हूं और उपचार के दौरान भी अपनी हड़ताल जारी रखी है. 10 अगस्त 2026 को आयोजित विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज और धक्कामुक्की के बाद एंबुलेंस से अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था. मैं 4 दिनों से अस्पताल में हूं.

सदर अस्पताल में उपचाररत के दौरान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 12 वें दिन जारी है। मेरा शरीर अस्पताल के बिस्तर में है, लेकिन मेरा आत्मा और संघर्ष का संकल्प सत्याग्रह आंदोलन स्थल जयपाल सिंह मुण्डा स्टेडियम में है ।#DevendraNathMahato #JharkhandProtest #jharkhandstudentprotest pic.twitter.com/JF35ItaGbr

देवेंद्र नाथ महतो ने आगे कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान कई साथियों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बहुत गलत हुआ. उन्होंने इसकी जांच की मांग की.

इस बीच छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने बताया कि आज उनकी भूख हड़ताल का 12वां दिन और विरोध प्रदर्शन का 21वां दिन है. उन्होंने कहा, आज मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मेरा ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है और ब्लड प्रेशर भी ज्यादा है. हेल्थ वर्कर्स ने मुझे अस्पताल जाने की सलाह दी है, लेकिन मैंने मना कर दिया है.

प्रेम नायक ने कहा कि ऐसी संभावना है कि आज सरकार से बातचीत करने के लिए एक टीम जाएगी. बातचीत चल रही है और हमारी तरफ से एक टीम बातचीत के लिए जा सकती है.

मंत्रियों के साथ बातचीत हो रही है. प्रेम नायक ने आगे बताया कि जयराम कुमार महतो बातचीत की अगुवाई कर रहे हैं और बातचीत आज शाम को हो सकती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे