जालंधर से अमृतसर तक पंजाब बंद का असर, कई इलाकों में पुलिस बल तैनात

शिक्षा

जालंधर से अमृतसर तक पंजाब बंद का असर, कई इलाकों में पुलिस बल तैनात

21 अगस्त 2026 को 09:58 am बजे
जालंधर से अमृतसर तक पंजाब बंद का असर, कई इलाकों में पुलिस बल तैनात

सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर 'कौमी इंसाफ़ मोर्चा' ने शुक्रवार को पंजाब में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 'बंद' का आह्वान किया है. इसे देखते हुए कई इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है. कई सिख संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है.

पंजाब बंद के दौरान जालंधर में कौमी इंसाफ मोर्चा ने गुरु नानक मिशन चौक के बीचों-बीच धरना दिया. अमृतसर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पंजाब में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. बंद के आह्वान का असर कई इलाकों में देखने को मिल रहा है.

पंजाब में कई शिक्षण संस्थान आज बंद हैं. हालांकि सरकार ने कोई औपचारिक आदेश नहीं दिया है, लेकिन कई स्कूलों और कॉलेजों ने आज बंद रहने का फैसला किया है.

कौमी इंसाफ मोर्चा पिछले तीन वर्षों से मोहाली में उन सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर धरना दे रहा है जो दशकों से जेल में बंद हैं.

#WATCH चंडीगढ़। 'कौमी इंसाफ मोर्चा' की तरफ से सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर आज पंजाब भर में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 'बंद' (शटडाउन) का आह्वान किया है। इस बंद के आह्वान को देखते हुए चंडीगढ़-मोहाली (पंजाब) बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। pic.twitter.com/RHHy2cWU5d

जिन सिख कैदियों की रिहाई की मांग की जा रही है, उनमें से अधिकांश पर आतंकी मामलों के आरोप थे और उन्हें सजा सुनाई गई थी.

बता दें,'कौमी इंसाफ मोर्चा' की ओर से बुलाए गए 'पंजाब बंद' के कारण, पंजाब में प्राइवेट स्कूलों के एक संगठन ने गुरुवार को स्कूल में छुट्टी की घोषणा की और पंजाब यूनिवर्सिटी ने 21 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं का समय बदल दिया.

'बंदी सिंहों' (सिख कैदियों) की रिहाई की मांग के लिए 21 अगस्त को बंद का आह्वान किया गया. यह बंद शुक्रवार को राज्य में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा.

छात्रों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को होने वाली उन परीक्षाओं को टालने की घोषणा की है. ये परीक्षाएं अब 10 सितंबर को आयोजित की जाएंगी.

राज्य के 7,500 से अधिक प्राइवेट स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 'फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन ऑफ पंजाब' (FAP) ने कहा है कि उसने 21 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे