असम बाढ़ में फंसी मां, डूबा नानी-मौसी का घर, रो पड़ी एक्ट्रेस

मनोरंजन

असम बाढ़ में फंसी मां, डूबा नानी-मौसी का घर, रो पड़ी एक्ट्रेस

03 अगस्त 2026 को 10:00 am बजे
असम बाढ़ में फंसी मां, डूबा नानी-मौसी का घर, रो पड़ी एक्ट्रेस

असम में भारी बारिश के चलते बाढ़ ने हालात खराब कर दिए हैं. बाढ़ में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं और कई वहां फंसे हुए हैं. टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की मां भी असम में फंसी हुई हैं. मां की सेफ्टी को लेकर देवोलीना काफी परेशान हैं. उन्होंने अपनी परेशानी लोगों के साथ साझा की.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वीडियो शेयर करके अपना दर्द बयां किया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां असम में आई बाढ़ में फंसी हुई हैं. वो अपनी मां को लेकर काफी चिंतित हैं और हेल्पलेस फील कर रही हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अब तक इसलिए चुप थीं, क्योंकि उन्हें पता था कि वो अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाएंगी.

असम में बाढ़ के हालातों के बारे में बात करते हुए देवोलीना ने कहा- मैं वहीं पैदा हुई हूं. मेरी स्कूलिंग, कॉलेज वहीं से हुई है. मैं इसलिए वीडियो नहीं बना पा रही थी, क्योंकि मुझे पता था कि मैं ब्रेकडाउन हो जाऊंगी. दुर्भाग्य से मेरी मां भी नाजिरा में फंसी हुई हैं.

'लेकिन ऊपरवाले की कृपा से जहां हमारा पुराना घर हैं, वहां ज्यादा बाढ़ का असर नहीं है. लेकिन मेरी नानी और मौसी का घर पूरी तरह से डूब चुका है. सब खत्म हो चुका है. कुछ भी नहीं बचा है.'

एक्ट्रेस ने आगे कहा- मेरे लिए सबसे ज्यादा मुश्किल यह है कि मैं वहां जा ही नहीं पा रही हूं. अगर मैं अकेली होती तो शायद चली जाती, लेकिन मेरे पास छोटा बच्चा है, तो इस हालत में वहां जाकर मैं ज्यादा कुछ कर नहीं पाऊंगी. इस वजह से मैं ज्यादा परेशान हूं कि मैं चाहकर भी वहां नहीं जा पा रही हूं.

देवोलीना अपना दर्द बयां करते हुए काफी इमोशनल हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. फैंस ने उन्हें हिम्मत और हौसला रखने की सलाह दी है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे