थाईलैंड में भारतीयों को ऐसे बना रहे निशाना, जानिए पूरा खेल

खेल

थाईलैंड में भारतीयों को ऐसे बना रहे निशाना, जानिए पूरा खेल

03 अगस्त 2026 को 09:10 am बजे
थाईलैंड में भारतीयों को ऐसे बना रहे निशाना, जानिए पूरा खेल

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है.पिछले कुछ समय में वहां भारतीयों को निशाना बनाने वाले कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. कहीं सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर लोगों का अपहरण किया गया, तो कहीं विदेश में अच्छी नौकरी का वादा कर उन्हें साइबर फ्रॉड सेंटरों या देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया.

ऐसा ही एक मामला 21 जुलाई को सामने आया, जब तीन भारतीय घूमने के लिए बैंकॉक पहुंचे. आरोप है कि उन्हें सस्ते टूर पैकेज के नाम पर बुलाया गया और फिर पटाया में एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया. करीब एक हफ्ते तक उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनके परिवार से लगभग 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. 27 जुलाई को थाई पुलिस ने छापा मारकर तीनों को सुरक्षित छुड़ा लिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी भी भारतीय थे.

यह कोई पहली घटना नहीं है. हाल के महीनों में थाईलैंड में भारतीयों को फर्जी नौकरी, सस्ते टूर पैकेज और ज्यादा कमाई का लालच देकर ठगने, अगवा करने और साइबर अपराध में धकेलने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'WFH आसान नहीं', 10 घंटे की मीटिंग दिखाकर युवक ने बताई IT सेक्टर की कहानी

पुलिस के मुताबिक, तीनों भारतीयों को कम कीमत वाले टूर पैकेज का ऑफर दिया गया था. थाईलैंड पहुंचने के बाद उन्हें पटाया ले जाया गया, जहां एक किराए के मकान में कैद कर दिया गया. आरोप है कि उनसे मारपीट की गई, खाना नहीं दिया गया और परिवार से पैसे मंगवाने के लिए दबाव बनाया गया.

पिछले कुछ समय में थाईलैंड में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीयों को नौकरी या सस्ती विदेश यात्रा का झांसा देकर फंसाया गया.कुछ लोगों को अच्छी नौकरी का वादा कर म्यांमार के साइबर फ्रॉड सेंटरों में भेज दिया गया, जहां उनसे ऑनलाइन ठगी कराई गई. कुछ भारतीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर थाईलैंड बुलाया गया और बाद में देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया.कुछ भारतीय पर्यटकों का अपहरण कर उनके परिवार से फिरौती भी मांगी गई.

अगर आप विदेश घूमने या नौकरी के लिए जा रहे हैं, तो किसी भी सस्ते टूर पैकेज या नौकरी के ऑफर पर आंख बंद करके भरोसा न करें. ट्रैवल एजेंसी और नौकरी देने वाली कंपनी की पूरी जांच करें. परिवार को अपनी यात्रा की जानकारी दें और किसी भी परेशानी में स्थानीय पुलिस या भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करें.

थाईलैंड हर साल लाखों भारतीय पर्यटकों का स्वागत करता है और ज्यादातर यात्राएं सुरक्षित रहती हैं. लेकिन हाल के मामलों से यह साफ है कि फर्जी टूर पैकेज और नौकरी के नाम पर सक्रिय गिरोहों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे