बोल्ड हुई 'संस्कारी बहू', फ्लॉन्ट किया अंडरगारमेंट, भड़के लोग
बोल्ड हुई 'संस्कारी बहू', फ्लॉन्ट किया अंडरगारमेंट, भड़के लोग

निया शर्मा टीवी टाउन की मोस्ट स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस हैं. निया के बोल्ड लुक्स अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस अपने रिवीलिंग आउटफिट की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. निया को सोशल मीडिया पर जमकर फटकार पड़ रही है. आखिर निया ने ऐसा क्या पहन लिया? चलिए जानते हैं.
निया शर्मा को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. एक्ट्रेस इस दौरान बोल्ड आउटफिट में नजर आईं.
निया ने व्हाइट क्रॉप टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने लूज फिटिंग लो-राइज जॉगर्स पैंट्स के साथ स्टाइल किया. निया ने जॉगर्स पैंट्स को इतना नीचे करके पहना हुआ था कि उनका अंडरगारमेंट पैंट के ऊपर साफ नजर आया.
निया अपने अंडरगारमेंट को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दीं. एक्ट्रेस के फैंस को उनका ये अंदाज बेहद कंटेपरी और मॉडर्न लगा. लेकिन एक्ट्रेस का सड़क पर अंडरगारमेंट फ्लॉन्ट करना कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है.
A post shared by Bollywood Bubble Television (@bollywoodbubbletelly)
रिवीलिंग कपड़े पहनने पर लोग निया को खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने निया का मजाक उड़ाते हुए लिखा- इनके पैंट्स ऊपर नहीं होते क्या? दूसरे ने लिखा- पैंट ऊपर कर लो.
बता दें ये पहली बार नहीं है, जब निया को बोल्ड आउटफिट पर ट्रोल किया जा रहा है. वो अक्सर रिवीलिंग कपड़े पहनने पर हेटर्स के निशाने पर रहती हैं. लेकिन एक्ट्रेस को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता. वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं. निया के बोल्ड और फैशनेबल लुक्स टीवी इंडस्ट्री में भी काफी पॉपुलर हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो निया को पहचान टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली है. उनका 'जमाई राजा' शो भी काफी हिट हुआ था. शो में उन्होंने कई रोमांटिक इंटीमेट सीन्स देकर सनसनी मचाई थी. आखिरी बार निया को 'लाफ्टर शेफ' में देखा गया है.
📌 संबंधित खबरें
- 38 साल पुराना आमिर- जूही का हिट गाना है ब्रिटिश सॉन्ग की कॉपी, उदित- अलका की आवाज में बना कल्ट, सुनकर कहेंगे- प्यार और भरोसे का प्रतीक
- भीष्म साहनी की रचना पर बनीं 38 साल पुरानी फिल्म, विभाजन की बयां करती है सच्चाई, ओम पुरी-अमरीश पुरी आए नजर
- दिलीप कुमार का 69 साल पुराना देश भक्ति गीत, महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म, मोहम्मद रफी की आवाज ने किया अमर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें