त्यौहारों पर बनाएं क्रिस्पी मावा जलेबी, नोट करें आसान रेसिपी
त्यौहारों पर बनाएं क्रिस्पी मावा जलेबी, नोट करें आसान रेसिपी

Mawa Jalebi Recipe: गरमा-गरम और क्रिस्पी जलेबी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. वैसे तो बाजार में कई तरह की जलेबियां आसानी से मिल जाती हैं लेकिन घर पर अपने हाथों से बनी शुद्ध, कुरकुरी और रसीली मावा जलेबी का स्वाद ही अलग होता है. अगर आप भी किसी खास मौके पर घर में टेस्टी मिठाई बनाना चाहते हैं तो मावा जलेबी एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं कि घर पर हलवाई जैसी मावा जलेबी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
200 ग्राम मावा (लगभग 1 कप, क्रम्बल किया हुआ) 30-50 ग्राम मैदा 300 ग्राम चीनी 20-25 केसर के धागे घी (जलेबी तलने के लिए) 2-3 चम्मच दूध जरूरत अनुसार पानी
अब तैयार करें चाशनी चाशनी तैयार करने के लिए केसर के धागों को एक छोटी चम्मच पानी में भिगो दें. एक पैन में चीनी और लगभग एक कप से थोड़ा ज्यादा पानी डालकर उबालें. चीनी घुलने के बाद चाशनी को 2-3 मिनट और पकाएं.
चाशनी तैयार है या नहीं, इसे जांचने के लिए इसकी एक-दो बूंदों को उंगली और अंगूठे के बीच रखें. अगर यह शहद की तरह हल्की चिपचिपी लगे तो चाशनी तैयार है. अब इसमें भीगा हुआ केसर डालकर गैस बंद कर दें.
📌 संबंधित खबरें
- Byju's वाले बायजू रवींद्रन को एक और झटका! 235 मिलियन डॉलर का बकाया, कर्नाटक हाईकोर्ट में केस
- दिल्ली की महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाने वाला रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, चलते स्कूटर से कूदकर बचाई थी जान
- 'मॉडर्न इंडिया', 'द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल'... भारतीय इतिहास से जुड़ी चर्चित किताबों के लेखक इतिहासकार सुमित सरकार नहीं रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें