ऑपरेशन सिंदूर का सच सामने आया तो पाकिस्तान की बोलती बंद

दुनिया

ऑपरेशन सिंदूर का सच सामने आया तो पाकिस्तान की बोलती बंद

18 अगस्त 2026 को 07:36 am बजे
ऑपरेशन सिंदूर का सच सामने आया तो पाकिस्तान की बोलती बंद

ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी इंडिया की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. 'Declassified: Operation Sindoor' नाम की इस डॉक्यूमेंट्री में 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की 88 घंटे की सैन्य कार्रवाई की कहानी दिखाई गई है.

डॉक्यूमेंट्री में सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के इंटरव्यू के साथ ऑपरेशन की प्लानिंग, टारगेट चुनने और हमले को अंजाम देने से जुड़े कई पहलुओं को सामने रखा गया है. डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है.

यह भी पढ़ें: 'सर, आपने इतने ब्रह्मोस हिट किए, अब तो...', ऑपरेशन सिंदूर का सीजफायर और PAK का गिड़गिड़ाना!

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को डिस्कवरी और डिस्कवरी+ पर डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर हुआ. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस यानी ISPR ने भारत पर इतिहास को दोबारा लिखने और ऑपरेशन सिंदूर की घटनाओं को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया. ISPR ने अपने लंबे बयान में डॉक्यूमेंट्री के दावों को खारिज करते हुए पाकिस्तान के पुराने दावों को दोहराया.

डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी के दौरान भारत ने शुरुआत में 34 संभावित टारगेट की पहचान की थी. इसके बाद इनमें से 9 सटीक ठिकानों को चुना गया. इनमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकी संगठनों के ठिकाने शामिल थे. डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक, इनमें मुरीदके और बहावलपुर जैसे ठिकाने भी शामिल थे.

ऑपरेशन की पूरी तैयारी बेहद गोपनीय रखी गई थी. डॉक्यूमेंट्री में बताया गया है कि 7 मई 2025 को रात 1:05 बजे हमले शुरू होने से कुछ घंटे पहले तक सेना के भीतर भी ऑपरेशन के सटीक समय की जानकारी सीमित लोगों को थी.

ISPR ने भारत की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘मरका-ए-हक’ का जिक्र किया और दावा किया कि पाकिस्तान ने भारतीय हमलों का जवाब दिया था. बयान में पाकिस्तान ने आठ भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराने के अपने दावे को भी दोहराया. पाकिस्तान ने डॉक्यूमेंट्री में भारत की सैन्य कार्रवाई और उसके प्रभाव को दिखाए जाने पर भी सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें: 'चीफ ने एक चिट दी, कहा- खोलना मत, कमांडर को दे देना', ऑपरेशन सिंदूर की सांस थमा देने वाली कहानी

डॉक्यूमेंट्री में NSA अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी समेत सैन्य नेतृत्व से जुड़े लोगों के अनुभव शामिल हैं. सीरीज में ऑपरेशन की रणनीति, सैन्य तैयारियों और युद्ध के दौरान लिए गए फैसलों को दिखाया गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे