अयोध्या: ट्रेलर से टकराई पुलिस की कार, दारोगा की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय समाचार

अयोध्या: ट्रेलर से टकराई पुलिस की कार, दारोगा की दर्दनाक मौत

19 अगस्त 2026 को 09:35 am बजे
अयोध्या: ट्रेलर से टकराई पुलिस की कार, दारोगा की दर्दनाक मौत

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक उपनिरीक्षक (SI) की मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी रात में गश्त पर निकले थे. इसी दौरान उनकी कार सड़क पर गिट्टी लदे ट्रेलर से जा भिड़ी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दोनों जवानों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं, 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

जौनपुर के रहने वाले थे आकाश यादव बताया गया कि मृतक उपनिरीक्षक आकाश यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के रहने वाले थे। .हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है.

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और ट्रेलर सड़क पर किस स्थिति में खड़ा या चल रहा था. पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी भी जुटा रही है. हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक का माहौल है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे