बुलंदशहर: बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, मुठभेड़ में ढेर

खेल

बुलंदशहर: बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, मुठभेड़ में ढेर

09 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
बुलंदशहर: बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. यह मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास हुई. मारे गए बदमाश की पहचान मोनू के रूप में हुई है. वह एक अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित था.

पुलिस के मुताबिक स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस को वांछित बदमाश और उसके एक दोस्त के इलाके में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने गांव छपरावत के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मोनू को गोली लग गई. पुलिस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मुठभेड़ में दारोगा समेत दो पुलिस भी हुए घायल मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है.

फिलहाल मुठभेड़ के दौरान मोनू का साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे