बदनाम हुई गोविंदा की हीरोइन! तंग आकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

बदनाम हुई गोविंदा की हीरोइन! तंग आकर किया बड़ा खुलासा

14 अगस्त 2026 को 09:20 am बजे
बदनाम हुई गोविंदा की हीरोइन! तंग आकर किया बड़ा खुलासा

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा 7 साल बाद फिल्म रूपा से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. गोविंदा के साथ कोमल रानी स्वर्णकार फिल्म की लीड हीरोइन हैं. ये उनकी पहली फिल्म है, जिसे लेकर वो बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म रिलीज से पहले हाल में गोविंदा और कोमल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे. अब कोमल ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

अफेयर पर तोड़ी चुप्पी  गोविंदा की हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार ने अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो सिर्फ अपनी फिल्म और करियर पर फोकस करना चाहती हैं. निजी जीवन को लेकर अफवाहों में नहीं पड़ना चाहतीं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा- मैं हूं रानी स्वर्णकार. बहुत ही जल्द बड़े पर्दे पर मेरी फिल्म रूपा आने वाली है. इसमें मैं सुपरस्टार गोविंदा के साथ हीरोइन का किरदार निभा रही हूं. फिल्म इंडस्ट्री में मेरा परिचय रानी स्वर्णकार के नाम से हुआ है. मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप लोग मुझे उसी नाम से बुलाएंगे.

उन्होंने कहा कि मैं आध्यत्म गुरू श्रीप्रेमानंद महाराज जी का अनुशरण करती हूं. कुछ समय पहले ही मुझे महाराज जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. तभी से मेरी फिल्म शुरू हो गई. और फिर देश में मेरा बहुत नाम हुआ. लगातार मुझे देश से प्यार मिल रहा है और मैं महाराज जी को दंडवत प्रणाम करती हूं. और पूरी देश की जनता को धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे अपनाया और इतना प्यार दिया. उम्मीद करती हूं कि आगे भी आप लोग मुझे और मेरी फिल्म रूपा को ऐसे ही प्यार देंगे.

A post shared by Sunil kumar Singh (@sunil.credible)

बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहले भी कई बार अपने पति पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं.  एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कोमल नाम का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें “कोमल” नाम से नफरत है. हाल ही में जब पैपराजी ने सुनीता से गोविंदा और कोमल के साथ एयरपोर्ट वाली तस्वीरों पर सवाल किया, तो उन्होंने काफी नाराजगी जाहिर की और कहा कि उन्हें इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं है. सुनीता ने गोविंदा के लिए “विनाश काले विपरीत बुद्धि” जैसे बयान भी दिए.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे