गोविंदा की ‘कोमल’ कौन? सुनीता आहूजा के दावे से मचा बवाल

मनोरंजन

गोविंदा की ‘कोमल’ कौन? सुनीता आहूजा के दावे से मचा बवाल

21 अगस्त 2026 को 07:40 am बजे
गोविंदा की ‘कोमल’ कौन? सुनीता आहूजा के दावे से मचा बवाल

बॉलीवुड के हीरो न. 1 गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर के अंदरुनी राज का जाने अनजाने खुलासा कर दिया है. सुनीता ने राखी सावंत के 'सीक्रेट' कॉल में एक ऐसा दावा कर दिया, जिसने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है. सुनीता के मुताबिक, अगर वह तलाक की अर्जी वापस नहीं लेतीं तो गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की तैयारी में थे.

सुनीता के इस दावे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है- आखिर ये कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं, जिनका नाम गोविंदा की निजी जिंदगी से जोड़ा जा रहा है?

कोमल रानी स्वर्णकार बॉलीवुड में कदम रखने वाली नई एक्ट्रेस हैं. वह गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ में उनके साथ नजर आने वाली हैं. जुलाई में गोविंदा ने खुद मीडिया के सामने कोमल को फिल्म की फीमेल लीड के तौर पर पेश किया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोमल उत्तर प्रदेश से आती हैं और गोविंदा के साथ जुड़ने से पहले वह मेनस्ट्रीम ऑडियन्स के बीच ज्यादा फेमस नाम नहीं थीं. उनकी उम्र, पढ़ाई और परिवार से जुड़ी कई जानकारियां सार्वजनिक तौर पर पक्की नहीं हैं. कहा यह भी जा रहा है कि कोमल गोविंदा की एक और आने वाली फिल्म ‘दुनियादारी’ में भी नजर आ सकती हैं. इन दोनों फिल्मों को गोविंदा प्रोड्यूस कर रहे हैं.

कोमल का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया, जब सुनीता ने जनवरी में एक इंटरव्यू के दौरान ‘कोमल’ नाम सुनते ही तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें ‘कोमल’ नाम ही पसंद नहीं है और एक कोमल को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी. इसके साथ ही सुनीता ने फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली कुछ लड़कियों पर ‘शुगर डैडी’ तलाशने जैसी टिप्पणी भी की थी.

उस वक्त सुनीता ने किसी का नाम साफ तौर पर नहीं लिया था. लेकिन बाद में जब गोविंदा ने ‘रूपा’ में कोमल रानी स्वर्णकार को लॉन्च किया और दोनों पब्लिकली साथ नजर आने लगे, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने सुनीता के पुराने बयान को कोमल से जोड़ना शुरू कर दिया.

A post shared by Bollywood Boundary (@bollywoodboundary)

अब राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा जिस महिला से शादी करने वाले थे, वह कोमल रानी स्वर्णकार हैं सुनीता के मुताबिक, दोनों के बीच शादी की योजना तक बन चुकी थी. उन्होंने दावा किया कि अगर वह तलाक की अर्जी वापस नहीं लेतीं तो गोविंदा और कोमल शादी कर लेते.

उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह कई साल से चुप थीं, लेकिन अगर गोविंदा उनकी जगह किसी और को देंगे और उसके साथ घूमते नजर आएंगे तो एक पत्नी के तौर पर उन्हें बुरा लगेगा.

हालांकि सुनीता का गुस्सा इतने तक ही सीमित नहीं रहा था. वो पहले भी कोमल पर तंज कसते हुए उनके कपड़ों को लेकर कमेंट कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था- तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो. इसके बाद उन्होंने गोविंदा पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उसने अपना दिमाग खो दिया है.

सुनीता ने यह आरोप भी लगाया कि गोविंदा अब उल्टा उन्हीं पर अपना नाम खराब करने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, इन दावों पर गोविंदा या कोमल रानी स्वर्णकार की ओर से कोई पुष्टि सामने नहीं आई है.

दिलचस्प बात यह है कि बढ़ती चर्चा के बावजूद कोमल रानी स्वर्णकार ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते या शादी की खबरों पर सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि या टिप्पणी नहीं की है. जबकि गोविंदा ने कोमल का बचाव करते हुए वीडियो जारी कर सुनीता को खरी-खरी सुनाई थी.

गोविंदा और सुनीता की शादी को करीब 39 साल हो चुके हैं. दोनों ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी और उनके दो बच्चे- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं. कुछ समय पहले सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ कोर्ट से बाहर निकलती नजर आई थीं. इसके बाद दोनों के तलाक को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं. बाद में गोविंदा के मैनेजर ने सफाई दी थी कि सुनीता कोर्ट तलाक की अर्जी वापस लेने गई थीं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे