मंत्रोच्चार से गूंजी दालमंडी: वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में हुआ भूमि पूजन

राजनीति

मंत्रोच्चार से गूंजी दालमंडी: वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में हुआ भूमि पूजन

10 अगस्त 2026 को 09:44 am बजे
मंत्रोच्चार से गूंजी दालमंडी: वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में हुआ भूमि पूजन

वाराणसी के मुस्लिम बहुल दालमंडी इलाके में काशी विश्वनाथ धाम के सुगम मार्ग के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया. शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत की. 650 मीटर लंबी सड़क का यह प्रोजेक्ट नवंबर 2026 तक पूरा होगा.

आपको बता दें कि मुस्लिम बहुल दालमंडी क्षेत्र में शहर दक्षिणी के भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार, फावड़े से जमीन खोदकर और शंखनाद के बीच 650 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न किया. काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने वाले इस मार्ग की 215 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2025 को किया था.

पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित इस योजना में 9 महीने चले ध्वस्तीकरण के बाद चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो रहा है. यह 60 फीट चौड़ी सड़क नवंबर 2026 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी.

परियोजना के तहत दालमंडी के तंग बाजार में 187 भवनों में से 180 को जमींदोज किया गया, जिनमें 6 मस्जिदें भी शामिल थीं. इन 6 मस्जिदों में से दो पूर्ण रूप से और चार आंशिक रूप से डिमोलिश की गईं. जिस दालमंडी में कभी कार्रवाई के लिए प्रवेश से पहले सोचना पड़ता था, वहां शांतिपूर्ण तरीके से डिमोलिशन के बाद अब निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

भूमि पूजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू और मुस्लिम समुदाय के स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. मो. जमाल उर्फ भोला, शकील और राहुल जैसे स्थानीय निवासियों ने इस प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए इसे व्यापारिक दृष्टि से काफी फायदेमंद बताया. 25 करोड़ रुपये के सिविल वर्क में बिजली, पानी और सड़क की आधुनिक सुविधाएं शामिल रहेंगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे