बेटी के लव अफेयर में बाधा बने पिता का कत्ल, मां ने भी दिया साथ

राष्ट्रीय समाचार

बेटी के लव अफेयर में बाधा बने पिता का कत्ल, मां ने भी दिया साथ

10 अगस्त 2026 को 09:08 am बजे
बेटी के लव अफेयर में बाधा बने पिता का कत्ल, मां ने भी दिया साथ

यूपी के मथुरा से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया, जहां बेटी के अफेयर से भड़के एक पिता की हत्या कर दी गई. हैरत की बात ये रही कि इस खूनी खेल में बेटी की मां भी शामिल थी. बेटी, उसके प्रेमी और मां ने इस खौफनाक कांड को अंजाम दिया. आइये जानते हैं पूरी कहानी...

आपको बता दें कि गोविंद नगर इलाके के जयसिंहपुरा निवासी मनोज सोनी का उनकी बेटी और प्रेमी विमल चौधरी के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर अपहरण कर हत्या कर दी गई. यह वारदात प्रेम संबंधों में बाधा बनने के कारण अंजाम दी गई.

पुलिस जांच के बाद आरोपी पत्नी, पुत्री और विमल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है. पुलिस ने उनके पास से मृतक मनोज सोनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद कर ली है. हालांकि, पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद मनोज का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है.

इस सनसनीखेज घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. मृतक की बहन भावना वर्मा ने आरोप लगाया कि इन तीनों लोगों ने मिलकर उनके भाई की हत्या की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मृतक के भाई रामबाबू वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनके भाई को गायब किया और बाद में पुलिस पूछताछ के दौरान हत्या की बात कबूल कर ली. परिजनों ने प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे