चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर

राजनीति

चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर

27 अगस्त 2026 को 06:53 am बजे
चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर
चूहों को बिना मारे घर से दूर कैसे भगाएं? इस तरीके से घर में एक भी चूहा नहीं आएगा नजर
घर से चूहों को तुरंत भगाने का तरीका
(Photo Credit: NDTV)

घर में चूहा आ जाए तो छोटी सी परेशानी कब बड़ी दिक्कत बन जाती है, पता ही नहीं चलता. चूहे न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कई बार अलमारी में घुसकर नए कपड़े कुतर देते हैं, बिजली के तार काट देते हैं और नया फर्नीचर तक खराब कर देते हैं. ऐसे में लोग इन्हें भगाने के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप चूहों को बिना मारे घर से बाहर कर सकते हैं. ये खास नुस्खा इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

चूहों को भगाने का नुस्खा

चूहे भगाने के लिए आपको गेहूं का आटा, थोड़ी पीसी हुई चीनी, घी, थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर और फिनाइल की गोली की जरूरत होगी. 

क्या करें?
  • सबसे पहले दो बड़े चम्मच गेहूं का आटा लें. इसमें एक छोटा चम्मच घी और थोड़ी सी चीनी डालें. थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें.
  • अब, हर गोली के बीच में थोड़ी जगह बनाएं. इसमें थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर और फिनाइल की गोली को पीसकर डालें और आटे को बंद करके फिर से गोल कर दें.
  • इन गोलियों को उन जगह रखें जहां चूहे सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं. 
कैसे काम करता है ये नुस्खा?

पूनम देवनानी बताती हैं, चूहों को आटा, चीनी और घी की खुशबू बहुत पसंद होती है, लेकिन डिटर्जेंट और फिनाइल की तेज गंध उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती. ऐसे में चूहे आटा, चीनी और घी के लिए गोलियों के पास आएंगे. लेकिन अंदर मौजूद डिटर्जेंट और फिनाइल खाते ही वे बाहर भाग जाएंगे. ऐसे में आप भी इस आसान नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं. 

इन बातों का भी रखें ध्यान 
  • इस नुस्खे को आजमाने के साथ-साथ रसोई, स्टोर रूम, सिंक के नीचे, दरवाजों के आसपास और पाइप के पास की जगह को अच्छी तरह चेक करें. जहां भी छेद या दरार दिखे, उसे बंद कर दें. इन जगहों से चूहे सबसे ज्यादा घर के अंदर आते हैं. 
  • खाने की चीजों को बंद डिब्बों में रखें. जब चूहों को खाने के लिए नहीं मिलेगा, तो वे घर में भी कम आएंगे.
  • रात में रसोई साफ करके सोएं. चूहों को गंदगी पसंद होती है.
  • इससे अलग घर में कबाड़ और सामान का ढेर न लगने दें. इन जगहों पर भी चूहे सबसे ज्यादा आते हैं.

यह भी पढ़ें- रसोई से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं

यह भी पढ़ें- दाल में घुन लगने से कैसे रोकें? ये एक सस्ती चीज डालने से महीनों तक नहीं होगी खराब

यह भी पढ़ें- मुंह की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? पानी में ये 2 चीजें उबालकर सुबह-शाम कर लें कुल्ला, एक्सपर्ट ने बताया असरदार नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rat, Home Remedies, Lifestyle News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।