रामायण: साई-लारा के लुक पर बवाल, डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

रामायण: साई-लारा के लुक पर बवाल, डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

04 अगस्त 2026 को 10:30 am बजे
रामायण: साई-लारा के लुक पर बवाल, डिजाइनर्स ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म रामायण का ट्रेलर कुछ लोगों को पसंद आया है. वहीं कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें रणबीर कपूर की फिल्म की झलक ने निराश किया है. खासतौर पर साई पल्लवी और लारा दत्ता की स्टाइलिंग और कॉस्टयूम ने इंटरनेट पर बहस छेड़ी है. यूजर्स का मानना है ऐसे कपड़े त्रेता युग में नहीं चलते थे. वो आज के दौर की फैशनेबल साड़ियां कैसे पहन सकती हैं? लोगों ने सवाल पूछे- क्या एक्टर्स के कॉस्ट्यूम रामायण की पारंपरिक छवि के मुताबिक हैं?

साई के ब्लाउज, लारा की साड़ी और स्ट्रेट हेयर्स पर बहस छिड़ी. एक सीन में लारा कैकेयी के रोल में मैरून साड़ी, ग्रीन ब्लाउज और स्ट्रेट हेयर्स में नजर आईं. यूजर्स ने लारा के लुक को मॉडर्न बताया. इंटरनेट पर मचे इस तूफान पर फाइनली फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साई पल्लवी के सीता और लारा दत्ता के कैकेयी लुक को डिफेंड किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल ने बताया कि उन्हें मालूम था लोगों की अलग-अलग राय होगी.

रामायण के डिजाइनर्स ने किया रिएक्ट वो कहती हैं- रामायण जैसा महाकाव्य पीढ़ियों से लोगों के दिल और दिमाग में बसा हुआ है. इसकी कास्टिंग, कॉस्ट्यूम और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर क्या सही है, क्या गलत, इसे लेकर हमेशा बहस होगी. हम इसके लिए तैयार थे. काम के प्रति हमारी ईमानदारी ने हमें मजबूत बनाए रखा है. रिंपल ने बताया कि उन्होंने साई पल्लवी के सीता लुक को इमोशंस को ध्यान में रखकर तैयार किया है.

वो कहती हैं- जब मैं अपनी आंखें बंद करके माता सीता के बारे में सोचती हूं, मेरे मन में उनकी पुरातात्विक सच्चाई नहीं आती. मैं सीता माता को उसी रूप में देखना चाहती थी, जैसा बचपन से मेरे मन और मेरे मंदिर में उनकी छवि बसती आई है. ये सोच समझकर लिया गया फैसला था.

हरप्रीत नरूला ने भी लारा दत्ता की कैकेयी के लुक पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- उनके कपड़ों का हरा रंग मदरहुड को दिखाता है. गहरा मैरून उनकी इमोशनल स्ट्रेंथ और मन में चल रहे स्ट्रगल को दिखाता है. वो अपने बेटे और राम में फंसी हुई है. हर रंग सोच-समझकर चुना गया है. कई बार लोग उसके पीछे की वजहों को सोच समझे बिना जज करने लगते हैं.

हरप्रीत ने लोगों से बिना फिल्म देखे इसकी विजुअल चॉइस पर रिएक्ट ना करने की अपील की है. वो रामायण को नई जनरेशन के सामने विजुअल इंपैक्ट के साथ पेश करना चाहते हैं. उनके मुताबिक, हर धागे और हर डिजाइन के पीछे एक सोच है.

ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. देखना होगा रामायण बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाल मचाती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे