भारी बारिश, सिर पर पॉलिथीन और यूरिया की आस... यूं डटी रहीं महिलाएं

राष्ट्रीय समाचार

भारी बारिश, सिर पर पॉलिथीन और यूरिया की आस... यूं डटी रहीं महिलाएं

05 अगस्त 2026 को 10:21 am बजे
भारी बारिश, सिर पर पॉलिथीन और यूरिया की आस... यूं डटी रहीं महिलाएं

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की साधन सहकारी समिति रेतवागाड़ा में बरसात के बीच किसान यूरिया खाद के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आए. बारिश शुरू होने के बाद धान, मक्का और गन्ने की फसलों में छिड़काव के लिए यूरिया की भारी मांग बढ़ गई है. महिलाएं और पुरुष किसान अपने खेतों में समय पर खाद डालने के लिए सिर पर छाता, पॉलिथीन ओढ़कर या खुले सिर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है और शाम तक रेतवागाड़ा समिति में एक हजार बोरी खाद बांटी गई.

मंगलवार को रेतवागाड़ा समिति पर सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ जमा थी. अचानक बारिश शुरू होने के बावजूद महिलाएं और पुरुष किसान अपनी जगह से नहीं हटे, ताकि उन्हें समय पर खाद मिल सके. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं घर के काम छोड़कर बरसात में भी लाइन में डटी रहीं.

जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में 17 हजार मीट्रिक टन से अधिक यूरिया और 6 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा डीएपी उपलब्ध है. रेतवागाड़ा समिति में कल आई 2000 बोरी यूरिया में से 1000 बोरी का वितरण कर दिया गया है और वहां अब तक कुल 4000 बोरी यूरिया बांटी जा चुकी है.

कृषि विभाग ने खाद वितरण में गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जिला कृषि अधिकारी के अनुसार अब तक पांच विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं, जबकि छह अन्य दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ अनियमितता बरतने वालों पर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे