ड्यूटी खत्म, रिश्ता नहीं: रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे वफादार डॉग्स, फडणवीस सरकार का फैसला
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
टेक्नोलॉजी
ड्यूटी खत्म, रिश्ता नहीं: रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे वफादार डॉग्स, फडणवीस सरकार का फैसला
22 अगस्त 2026 को 10:46 am बजे
{"_id":"6a893077cde5e87b6e0f0de7","slug":"sniffer-dogs-to-remain-with-police-even-after-retirement-decision-by-maharashtra-fadnavis-government-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी खत्म, रिश्ता नहीं: रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे वफादार डॉग्स, फडणवीस सरकार का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्यूटी खत्म, रिश्ता नहीं: रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे वफादार डॉग्स, फडणवीस सरकार का फैसला
एएनआई, मुंबई
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:46 AM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने 10 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस डॉग्स को पुलिस बल और उनके हैंडलर के साथ ही रहने की अनुमति देने का फैसला किया है। उनके भोजन और अन्य जरूरी खर्च गृह विभाग उठाएगा, ताकि सेवा के बाद भी इन वफादार साथियों की उचित देखभाल हो सके।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस बल के साथ वर्षों तक सेवा देने वाले पुलिस डॉग्स के हित में एक संवेदनशील फैसला लिया है। अब पुलिस डॉग्स सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस बल और अपने हैंडलर के साथ रह सकेंगे। आमतौर पर 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद पुलिस डॉग्स सेवानिवृत्त हो जाते हैं। पहले ऐसे डॉग्स को कई बार किसी अन्य जगह गोद दे दिया जाता था, जिसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था। कई मामलों में वे खाना तक छोड़ देते थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जिस डॉग ने 10 साल तक पुलिस बल के लिए अपनी सेवाएं दी हैं, उसे सेवानिवृत्ति के बाद तकलीफ में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। ऐसे वफादार साथी की देखभाल करना और उसके जीवन के बाकी वर्ष सम्मान व सुकून के साथ बिताने का अवसर देना जरूरी है।
10 साल की सेवा के बाद नहीं होगी विदाई
नई व्यवस्था के तहत पुलिस डॉग्स 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद सक्रिय ड्यूटी से सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन उन्हें पुलिस बल से अलग नहीं किया जाएगा। वे अपने पुराने पुलिस विभाग और हैंडलर के साथ ही रह सकेंगे।
भोजन और देखभाल का खर्च उठाएगा गृह विभाग
सेवानिवृत्त पुलिस डॉग्स के भोजन और उनकी जरूरतों से जुड़े अन्य खर्चों की जिम्मेदारी गृह विभाग उठाएगा। इससे इन डॉग्स की सेवानिवृत्ति के बाद भी उचित देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी और पुलिस विभाग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
हैंडलर से बना रहेगा भावनात्मक रिश्ता
पुलिस श्वान अपने हैंडलर के साथ लंबे समय तक प्रशिक्षण और ड्यूटी करते हैं। इस दौरान दोनों के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें उसी वातावरण और अपने परिचित हैंडलर के साथ रहने का मौका मिलने से अचानक अलगाव से होने वाले मानसिक तनाव को कम किया जा सकेगा।
पुलिस डॉग्स के कल्याण पर जोर
मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस फैसले के जरिए यह स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में वर्षों तक योगदान देने वाले इन बेजुबान साथियों की जिम्मेदारी उनकी सेवा समाप्त होने के साथ खत्म नहीं होती। नई व्यवस्था का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस श्वानों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक जीवन देना है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें