द‍िल्‍ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से घर में लगी आग, दो लोगों की झुलस कर मौत

राष्ट्रीय समाचार

द‍िल्‍ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से घर में लगी आग, दो लोगों की झुलस कर मौत

17 अगस्त 2026 को 09:47 am बजे
द‍िल्‍ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से घर में लगी आग, दो लोगों की झुलस कर मौत
द‍िल्‍ली में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट से घर में लगी आग, दो लोगों की झुलस कर मौत 

राजधानी द‍िल्‍ली के रघुवीर नगर में ई-रिक्शा की बैटरी में ब्लास्ट हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताब‍िक, रघुवीर नगर स्‍थि‍त एक घर की पहली मंज‍िल पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग पर लगी थी, तभी बैटरी फटने से घर के सामान में आग लग गई. बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार और मंज़िलें हैं. इस घटना में दो लोग झुलस गए, जिन्हें गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में सुफ़ैद, पुत्र मो. नसीब, उम्र 17 वर्ष और मो. सामिद, पुत्र शेख रिदकी, उम्र 38 वर्ष हैं. 

मृतक की बहन ने बताया क‍ि उसका भाई घर में सो रहा था, ब‍िल्‍ड‍िंग में अवैध रूप से बैटरी की चार्जिंग की जा रही थी. तभी शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई. भाई ने मदद की गुहार लगाई, लेक‍िन कोई उसे बचाने नहीं आया. बहन पुल‍िस ने न्‍याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में चोरी छिपे कोई फोटो खींच ले या बदतमीजी करे, तो कहां शिकायत करें महिलाएं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, E Rickshaw, New Delhi News, Latest News In Hindi, Delhi Latest News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।