Box Office Report: इतवार की छुट्टी में दर्शकों पर चढ़ा 'आवारापन 2' का जादू; 'बंटवारा 1947' की कमाई में गिरावट
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
मनोरंजन
Box Office Report: इतवार की छुट्टी में दर्शकों पर चढ़ा 'आवारापन 2' का जादू; 'बंटवारा 1947' की कमाई में गिरावट
17 अगस्त 2026 को 07:56 am बजे
{"_id":"6a826cee52cdc0959400ec2c","slug":"sunday-box-office-report-batwara-1947-awarapan-2-and-spider-man-brand-new-day-collection-and-latest-earning-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: इतवार की छुट्टी में दर्शकों पर चढ़ा 'आवारापन 2' का जादू; 'बंटवारा 1947' की कमाई में गिरावट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Report: इतवार की छुट्टी में दर्शकों पर चढ़ा 'आवारापन 2' का जादू; 'बंटवारा 1947' की कमाई में गिरावट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:56 AM IST
सार
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Collection: सिनेमाघरों में लगी सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की टक्कर 'आवारापन 2' से है। जानिए बीते दिन इतवार की छुट्टी में दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन जुटाया?
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2', दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। सनी देओल अभिनीत फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी है। रिलीज भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई, ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इस पर झमाझम नोट बरसेंगे। मगर, ऐसा होता नहीं दिखा। लगातार तीसरे दिन भी 'आवारपन 2' से इसे शिकस्त मिली है।
बंटवारा 1947
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बंटवारा 1947' ने तीसरे दिन कितने कमाए?
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन यानी 15 अगस्त की छुट्टी में इसके कलेक्शन में इजाफा देखा गया और कमाई 13.50 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन इतवार की छुट्टी होने के बावजूद इसकी कमाई दूसरे दिन के मुकाबले कम हुई है।
सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल तीसरे दिन 'बंटवारा' ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए।
तीन दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
कमाई की रेस में 'आवारापन 2' इससे काफी आगे है।
'आवारापन 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'आवारापन 2' का कैसा रहा हाल?
इमरान हाशमी अभिनीत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कमाई करते हुए शुरुआत की थी। फिर 15 अगस्त की छुट्टी में भी खूब चांदी काटी। दो दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगा चुकी। हालांकि, शनिवार के मुकाबले कल इतवार को इसकी कमाई में भी गिरावट दर्ज हुई है।
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये कमाए थे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी दूसरे दिन कलेक्शन 33.75 करोड़ रुपये रहा।
कल इतवार को इस फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए।
'आवारापन 2' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
उम्मीद है कि जल्द ही यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के अलावा सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' भी सजी हुई है। भारत में यह 400 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है और 500 करोड़ी बनने की तरफ बढ़ रही है। 15 अगस्त को इस फिल्म ने 10.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन रविवार को (18वें दिन) इस फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए। इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 466.20 करोड़ रुपये हो चुका है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें