BPSC ने जारी किया अपडेटेड कैलेंडर, इस दिन होगी 72वीं CCE की परीक्षा

शिक्षा

BPSC ने जारी किया अपडेटेड कैलेंडर, इस दिन होगी 72वीं CCE की परीक्षा

16 अगस्त 2026 को 02:33 pm बजे
BPSC ने जारी किया अपडेटेड कैलेंडर, इस दिन होगी 72वीं CCE की परीक्षा

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का अपडेटेड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. लंबे समय से उम्मीदवार 72वीं BPSC एग्जाम के नए तारीखों का वेट कर रहे थे. हालांकि, उन्हें अब राहत मिली है. जारी हुए नए कैलेंडर के मुताबिक, 72वीं BPSC CCE की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर को की जाएगी. बता दें कि ये परीक्षा पहले 26 जुलाई को होने वाली थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था.

72वीं BPSC CCE के लिए कुल 1189 पद हैं. इसके लिए आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 25 अक्टूबर तय की गई है. हालांकि, पहले ये परीक्षा 26 जुलाई को होने वाली थी जिसे स्थगित कर दिया गया था और तब से छात्र नई तारीखों का इंतजार कर रहे थे.

बता दें कि इस कैलेंडर में केवल आने वाले समय में भर्तियों को लेकर जानकारी नहीं दी गई है बल्कि 71वीं BPSC के लिए भी अपडेट जारी किया गया है. इसके तहत 71वीं BPSC CCE की मेन परीक्षा का आयोजन अगस्त-सितंबर 2026 में किया जाएगा. इसके तहत कुल 1298 पदों पर नियुक्ति की जानी है.

BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam Calendar#BPSC #BPSCExamCalendar #BPSCExam #ExamCalendar #BPSCExams pic.twitter.com/2UiqulKDGT

इसके अलावा उद्योग विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के 9 पदों पर परीक्षा की तारीख घोषित की गई है. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा.

हालांकि, BPSC ने साफ कहा है कि जारी किए गए कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित है. जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे