'ब्राह्मणों के BSP से जुड़ने से SP विचलित', मायावती बोलीं- सर्वसमाज सावधान रहे
'ब्राह्मणों के BSP से जुड़ने से SP विचलित', मायावती बोलीं- सर्वसमाज सावधान रहे

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. मायावती ने कहा है कि बीएसपी 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धांत पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है.
उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलाई है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व चुनावी स्वार्थ आदि के खातिर जगजाहिर तौर पर गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है.
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले जयंत को लगा बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया RLD से इस्तीफा
मायावती ने बताया कि सपा द्वारा प्रचारित कथित पीडीए में पहले पी से 'पिछड़े' प्रचारित करने के बाद अब अपरकास्ट समाज, खासकर ब्राह्मण समाज को बीएसपी से तेजी से जुड़ता हुआ देख और उसी आधार पर पार्टी उम्मीदवार भी बनाए जाने से विचलित होकर सपा ने अब पी से 'पंडित' कर दिया है, जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और जीता-जागता प्रमाण नहीं तो और क्या है?
1.जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है और यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व…
मायावती ने एक्स पर लिखा कि ऐसे राजनीतिक छल व छलावे की राजनीति से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए थोड़ा भला तो हो सकता है, लेकिन इससे समाज का भला कभी नहीं हो सकता. इसलिए सर्वसमाज के लोगों को ऐसी छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी (सपा) व उसकी ऐसी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से जरूर सावधान रहना चाहिए. यह समय की मांग व सर्वसमाज के हित में भी है.
बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है. विधानसभा चुनाव के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सीट से पवन पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. सपा ने अपने पहला उम्मीदवार अयोध्या सीट से उतारा है और ब्राह्मण समाज से दिया है. माना जा रहा है कि इसके जरिए अखिलेश यादव ने बीजेपी को चारो खाने चित करने का बड़ा दांव चला है.
📌 संबंधित खबरें
- CJP झारखंड में क्यों नहीं दिख रही एक्टिव, क्या पूरी हो पाई छात्रों की मांगें? जानिए NDTV पर क्या बोले GEN-Z
- Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- कॉमनवेल्थ से गोल्ड जीतकर बूंदी लौटीं अरुंधति चौधरी का छलका दर्द, बोलीं- रिसीव करने कोई नेता-मंत्री नहीं आया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें