CBSE 10th Re-Evaluation: आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें री-इवैल्यूएशन का पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय समाचार

CBSE 10th Re-Evaluation: आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें री-इवैल्यूएशन का पूरा शेड्यूल

06 अगस्त 2026 को 08:10 am बजे
CBSE 10th Re-Evaluation: आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें री-इवैल्यूएशन का पूरा शेड्यूल
CBSE 10th Re-Evaluation: आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें री-इवैल्यूएशन का पूरा शेड्यूल
CBSE 10वीं री-इवैल्यूएशन 2026: Answer Sheet की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन शुरू.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 बोर्ड परीक्षा 2026 की आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मेन बोर्ड और सेकंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद, जरूरत पड़ने पर मार्क्स के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन किया जा सकता है. CBSE की ओर से 5 अगस्त को जारी एक नोटिस में कहा गया है कि यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. मार्क्स के वेरिफिकेशन या किसी उत्तर के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को अपनी आंसर बुक की स्कैन की गई कॉपी हासिल करनी होगी. 

कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया

स्टूडेंट्स 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच आंसर बुक की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे.  CBSE ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का फैसला लेने से पहले अपनी आंसर बुक को ध्यान से देख लें. स्कैन की हुई कॉपी देखने के बाद, स्टूडेंट्स 16 अगस्त से 19 अगस्त के बीच मार्क्स के वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं. मार्क्स के वेरिफिकेशन के लिए फीस 300 रुपये प्रति आंसर बुक है. री-इवैल्यूएशन के लिए फीस 100 रुपये प्रति सवाल है.

बोर्ड ने साफ किया है कि सिर्फ कैंडिडेट की ओर से चुने गए सवालों की ही समीक्षा की जाएगी. बदले हुए मार्क्स - चाहे वे बढ़ें, घटें या उतने ही रहें  उन्हें ही फाइनल माना जाएगा, CBSE ने छात्रों से कहा है कि वो सभी एप्लीकेशन तय तारीखों के अंदर ऑनलाइन जमा कर दें. ऑफलाइन रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएंगी. बोर्ड ने मुख्य बोर्ड परीक्षा के नतीजे 15 अप्रैल को घोषित किए गए थे. जबकि दूसरे बोर्ड एग्जाम के नतीजे 18 जुलाई को घोषित किए गए थे.

ये भी पढ़ें- यूपी से उत्तराखंड तक आज कहां-कहां स्कूल बंद, चमोली-बागेश्वर में भी भारी बारिश का IMD अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE 10 Board Exam, Re Evaluation 2026, Re Evaluation Process
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।