जंगल में मुठभेड़ या कुछ और?: CM विजय के सवालों से घिरे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार; तमिलनाडु-कर्नाटक आमने-सामने
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राजनीति
जंगल में मुठभेड़ या कुछ और?: CM विजय के सवालों से घिरे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार; तमिलनाडु-कर्नाटक आमने-सामने
17 अगस्त 2026 को 09:06 am बजे
{"_id":"6a827f5027c5b9f5110e1e99","slug":"cm-vijay-questions-regarding-encounter-tamil-nadu-poachers-karnataka-forests-cm-shivakumar-gice-clarification-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मुठभेड़ या कुछ और?: CM विजय के सवालों से घिरे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार; तमिलनाडु-कर्नाटक आमने-सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जंगल में मुठभेड़ या कुछ और?: CM विजय के सवालों से घिरे मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार; तमिलनाडु-कर्नाटक आमने-सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:06 AM IST
सार
कर्नाटक के जंगलों में कथित शिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने दावा किया कि मृतक तमिल थे और घटना की गहन जांच की मांग की। वहीं, कर्नाटक सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।
सीएम विजय
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कर्नाटक के चामराजनगर जिले में वन विभाग के अधिकारियों के साथ कथित मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मारे गए तीनों लोग तमिल थे। उन्होंने कर्नाटक वन विभाग की ओर से दी गई सफाई को "अस्वीकार्य" बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।
जंगल में शिकार की सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम
शनिवार तड़के संदिग्ध शिकारी कथित तौर पर वन्यजीवों का शिकार करने के इरादे से जंगल में दाखिल हुए थे। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान संदिग्ध शिकारियों ने वन कर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में वन कर्मियों ने भी गोलियां चलाईं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई।
गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
इस मुठभेड़ में शिकारी होने के संदेह में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान एंटनी स्वामी, जॉन रोज़ पीटर और कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने मौके से बंदूकों के अलावा कुछ दस्तावेज और अन्य सामान भी जब्त किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुताबिक, संदिग्ध शिकारियों के पास से जंगली जानवरों के मांस से भरे दो बैग भी बरामद किए गए हैं। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत की परिस्थितियों को लेकर जरूरी तथ्य सामने आ सकें।
विजय ने बताया- तीनों मृतक तमिल थे
विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, 'एंटनी स्वामी, जॉन रोज पीटर और कुमार जो कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुक के गांवों में रहने वाले तमिल थे को 15 अगस्त, 2026 की सुबह कावेरी वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने गोली मारकर मार डाला। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।'
पीड़ित परिवारों की मदद की मांग
विजय ने कर्नाटक सरकार से मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर किन परिस्थितियों में तीनों लोगों की जान गई।
डीके शिवकुमार बोले- सुबह करीब 5 बजे मिली जानकारी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि उन्हें मुठभेड़ की जानकारी शनिवार सुबह करीब 5 बजे मिली। उन्होंने कहा, 'वन विभाग के अधिकारी आए और मुझे घटना की सीधी जानकारी दी।' शिवकुमार के मुताबिक, मौके से शिकारियों की बंदूकें और जंगली जानवरों के मांस से भरे दो बैग बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति भाग निकला... उन्होंने हमारे वन कर्मियों पर गोली चलाई थी, जो वहां मौजूद थे।'
मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, परिवारों को मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने यह भी कहा है कि उचित प्रतिक्रिया और उचित कार्रवाई होनी चाहिए।' शिवकुमार ने यह भी कहा कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मुआवजे से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी अंतिम रूप नहीं दी गई है।
विपक्ष ने उठाए मुठभेड़ पर सवाल
विपक्ष के नेता अशोक ने इस घटना को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, 'गोलियां दिल में लगीं, जबकि उन्हें केवल पैर में लगनी चाहिए थीं।' उन्होंने कमिश्नर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा इस मामले में न्यायिक जांच की मांग करती है।
घटना ने खड़े किए कई सवाल
तीन लोगों की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जंगल में हुई इस कथित मुठभेड़ में गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और क्या वन कर्मियों की कार्रवाई नियमों के मुताबिक थी। एक ओर वन विभाग और सरकार इसे संदिग्ध शिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विजय और विपक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर मामले को राजनीतिक और प्रशासनिक बहस के केंद्र में ला दिया है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें