लड़की बनने के बाद क्रिकेट में अनाया का Comeback, मचाएंगी 'तबाही'

खेल

लड़की बनने के बाद क्रिकेट में अनाया का Comeback, मचाएंगी 'तबाही'

12 अगस्त 2026 को 09:22 am बजे
लड़की बनने के बाद क्रिकेट में अनाया का Comeback, मचाएंगी 'तबाही'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन सर्जरी कराकर अब लड़की बन चुके हैं. आर्यन की नई पहचान अनाया बांगड़ बन चुकी है. 

अनाया बांगड़ ने अब फैंस को एक बड़ी गुडन्यूज दी है. लड़की बनने के बाद अनाया क्रिकेट की दुनिया में अपना कमबैक कर रही हैं. 

अनाया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने गुडन्यूज दी. अनाया बोलीं- मेरे पास एक गुडन्यूज है, जिसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं. मैं वुमन एलीट क्रिकेट 2027 में अपना कमबैक कर रही हूं. 

'मैं इसके बारे में बहुत कुछ शेयर करना चाहती हूं, लेकिन अभी मैं नहीं कर सकती. बस इतना बता सकती हूं कि मुझे एक ऑर्गेनाइजेशन से क्लियरेंस मिल चुकी है. मैं सारी चीजें शेयर करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं.'   

अनाया ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट में अपने कमबैक का ऑफशियल ऐलान कर दिया है. अनाया ने लिखा- आप सभी को अब 2027 में फील्ड पर मिलूंगी.   

अनाया की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं.   

बता दें कि जेंडर चेंज सर्जरी से पहले अनाया क्रिकेट में एक्टिव थीं. एक लड़के के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में पहचान बनाई थी. मुंबई के स्थानीय क्लब क्रिकेट में इस्लाम जिमखाना की ओर से खेलते हुए उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2019 में पुडुचेरी की ओर से नेशनल अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी भी खेली थी.  

लेकिन लड़के से लड़की बनने के बाद उन्हें क्रिकेट खेलने की परमिशन नहीं थी. अब जेंडर चेंज के बाद आर्यन, अनाया के रूप में एलीट वुमन क्रिकेट खेलने वाली हैं.

फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वो आर्यन के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी नई पहचान अनाया के तौर पर फील्ड पर धमाल मचाएंगी. तो आप एक्साइटेड हैं ना अनाया को क्रिकेट के मैदान पर देखने के लिए?

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे