DU में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव 2026 का आयोजन, 75 संस्थानों से जोड़े गए 500 छात्र

शिक्षा

DU में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव 2026 का आयोजन, 75 संस्थानों से जोड़े गए 500 छात्र

09 अगस्त 2026 को 11:39 am बजे
DU में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव 2026 का आयोजन, 75 संस्थानों से जोड़े गए 500 छात्र

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया, जिसमें 75 से अधिक संस्थानों और 500 से अधिक प्रतिभागियों को एक छत के नीचे लाया गया ताकि छात्रों और संभावित नियोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके. इस पहल का उद्देश्य छात्रों  के लिए रोजगार के मौकों को बढ़ाना था.  इस दौरान इसमें पर्यटन प्रबंधन, आजीवन शिक्षा एवं विस्तार और सोशल साइंस  के छात्रों के साथ-साथ ऑनलाइन या दूर से पढ़ने वाले छात्र भी इसमें हिस्सा ले सकते थे.

यह अभियान विभाग के सेमिनार कक्ष में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया. विश्वविद्यालय ने बताया कि छात्रों ने रिक्रूटर से बातचीत की, विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों से संपर्क किया और करियर मार्गदर्शन पर केंद्रित सत्रों में हिस्सा लिया.

ड्राइव में हिस्सा लेने वाले प्रमुख संस्थानों में जनहित सोसाइटी फॉर सोशल वेलफेयर शामिल रही जो वृद्धजन शिक्षा एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है और अभिव्यक्ति फाउंडेशन जो स्वास्थ्य शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, स्वच्छता एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में काम करते हैं. शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र से सरस्वती एजुकेशनल सोसाइटी, चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया, बाल विकास धारा, समन्वित शिक्षा संस्थान तथा आकांक्षी समिति ने भाग लिया. बाल विकास, सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कार्य के क्षेत्र में मौके देते हैं. इसके साथ ही इ कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, रिसर्च, मानवाधिकार और पर्यटन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों की कई संस्थाओं ने हिस्सा लिया. पर्यटन से जुड़ी कंपनियों ने भी छात्रों को नौकरी के मौके दिए.

बता दें कि इसका आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह के मार्गदर्शन में हुआ. प्रो. पायल मागो, निदेशक, कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रो. कुमार आशुतोष, विभागाध्यक्ष, सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय ने संरक्षक के रूप में और प्रो. अजय जायसवाल, निदेशक, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, दिल्ली विश्वविद्यालय ने सह संरक्षक के रूप में  काम किया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे