E20 फ्यूल के खिलाफ आज डबल मोर्चाबंदी, केजरीवाल का टाउनहॉल तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे तसहीन पूनावाला

राजनीति

E20 फ्यूल के खिलाफ आज डबल मोर्चाबंदी, केजरीवाल का टाउनहॉल तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे तसहीन पूनावाला

01 अगस्त 2026 को 08:00 am बजे
E20 फ्यूल के खिलाफ आज डबल मोर्चाबंदी, केजरीवाल का टाउनहॉल तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे तसहीन पूनावाला
E20 फ्यूल के खिलाफ आज डबल मोर्चाबंदी, केजरीवाल का टाउनहॉल तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे तहसीन पूनावाला
E20 फ्यूल के खिलाफ आज से डबल मोर्चाबंदी की तैयारी है.
NDTV
  • AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में E20 फ्यूल के खिलाफ नेशनल टाउनहॉल का आयोजन किया है.
  • केजरीवाल के टाउनहॉल में विशेषज्ञ, प्रभावित लोग और इस मुद्दे में रुचि रखने वाले शामिल होंगे.
  • सोशल एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने E20 फ्यूल के खिलाफ मौन मार्च और भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है.
नई दिल्ली:

NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद अब आज से E20 फ्यूल के खिलाफ आंदोलन शुरू होने वाला है.  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली में E20 फ्यूल पर नेशनल टाउनहॉल करने वाले हैं. तो दूसरी ओर सोशल एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने आज मौन मार्च और भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है. E20 (इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का नेशनल टाउनहॉल आज साढ़े 11 बजे से दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू होगा. केजरीवाल का कहना है कि इस टाउनहॉल में एक्सपर्ट, प्रभावित लोग और इस मुद्दे में रुचि रखने वाले लोग शामिल होंगे. 

E20 फ्यूल के खिलाफ अपने राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत से एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा कि देश की एक प्रमुख हस्ती इस आंदोलन में शामिल होने वाली है.

पूनावाला बोले- देखते हैं आज मुझे रोकने कितने पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं

दूसरी ओर तहसीन पूनावाला ने अपने भूख हड़ताल को लेकर एक एक्स पोस्ट में लिखा- कोई कानून नहीं, लिखित में कुछ भी नहीं, लेकिन मुझसे कहा गया है कि मैं 'मौन व्रत' नहीं रख सकता और न ही भूख हड़ताल पर बैठ सकता हूं. लगता है इथेनॉल एक डरावना विषय है. देखते हैं आज सुबह 10 बजे मुझे रोकने के लिए कितने पुलिसकर्मी भेजे जाते हैं!! मेरी खामोशी ज्यादा जोरदार होगी!

केजरीवाल बोले- टाउनहॉल में कई जानी-मानी हस्ती शामिल होंगे

इधर अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ' 1 अगस्त को "E20 के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल" में देश की एक जानी-मानी हस्ती मेरे साथ होगी, जो लोगों की समस्याओं को सुनेगी और E20 पर फैसला लेगी. आप भी अपने विचार साझा करने के लिए जरूर आएं.' इसके साथ ही केजरीवाल ने वर्चुअल तौर पर जुड़ने वालों के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया.

E20 के टाउनहॉल में ऑनलाइन में जुड़ेंगे लोग

इससे पहले 27 जुलाई को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस अभियान की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने इस अभियान को हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से जोड़ा, जिसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. केजरीवाल ने तब यह भी कहा था कि इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे. जो लोग दिल्ली व्यक्तिगत रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते, वो ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. इसके लिए आम आदमी पार्टी की ओर से एक नंबर भी जारी किया गया था. 

यह भी पढ़ें - E20 फ्यूल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा ऐलान, शनिवार को दिल्ली में AAP का नेशनल टाउनहॉल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E20 Petrol, E20 Fuel, E20 Fuel Problems, Arvind Kejriwal, Tehseen Poonawalla
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।