झारखंड परीक्षा भर्ती केस में ED की एंट्री, JPSC धांधली मामले में दर्ज किया केस

शिक्षा

झारखंड परीक्षा भर्ती केस में ED की एंट्री, JPSC धांधली मामले में दर्ज किया केस

10 अगस्त 2026 को 09:28 am बजे
झारखंड परीक्षा भर्ती केस में ED की एंट्री, JPSC धांधली मामले में दर्ज किया केस

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली और गड़बड़ियों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है. जांच एजेंसी ने PMLA के तहत केस दर्ज कर लिया है. ये कार्रवाई परीक्षा प्रक्रिया में पैसों के अवैध लेनदेन और भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए की गई है.

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने करीब एक सप्ताह पहले इस मामले में केस फाइल कर लिया था. ईडी अब इस पूरे मामले में पैसों के लेनदेन और इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी.

बता दें कि 9 अगस्त को छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी. इस दौरान भी राज्य सरकार ने छात्रों को वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर ईडी को जांच सौंपने का ऑफर दिया था.

दरअसल छात्र प्रतिनिधि JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने और पूरी प्रक्रिया की CBI जांच कराने की अपनी मांग पर अड़े हैं. लेकिन राज्य सरकार का तर्क था कि CGL परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी में हुई थी. ऐसे में राज्य सरकार के पास CGL परीक्षा को रद्द करने या सीधे CBI जांच का आदेश देने का अधिकार नहीं है.

यह भी पढ़ें: रांची प्रोटेस्ट: 4 साल पुरानी भर्ती का वो केस, जिसकी CBI जांच चाहते हैं प्रदर्शनकारी छात्र

CBI जांच की मांग के बदले सरकार ने रुपयों के लेन-देन की जांच ईडी को सौंपने का ऑफर दिया. साथ ही रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाने और 90 दिनों के भीतर रिपोर्ट के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. लेकिन छात्रों ने इन प्रस्तावों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे