'सपा सरकार बनाने में दूंगा योगदान...', ब्रजेश पाठक के साले की FB पोस्ट से हलचल

राजनीति

'सपा सरकार बनाने में दूंगा योगदान...', ब्रजेश पाठक के साले की FB पोस्ट से हलचल

01 सितंबर 2026 को 10:06 am बजे
'सपा सरकार बनाने में दूंगा योगदान...', ब्रजेश पाठक के साले की FB पोस्ट से हलचल

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने के साथ एक तरफ सियासी बयानबाजी जारी है तो दूसरी ओर हाथ मिलाने और छोड़ने का भी दौर शुरू हो चुका है. इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव कुमार त्रिपाठी ने भी एक पोस्ट लिखकर बम फोड़ दिया है. उनकी फेसबुक पोस्ट से यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

राजीव त्रिपाठी ने 2027 में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करने और पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने का ऐलान किया है. राजीव त्रिपाठी, डिप्टी सीएम की पत्नी के छोटे भाई हैं. इस संबंध का जिक्र भी उन्होंने अपनी पोस्ट में किया है.

राजीव कुमार त्रिपाठी ने पोस्ट में लिखा कि 'नम्रता पाठक उनकी सगी बड़ी बहन हैं और ब्रजेश पाठक उनके जीजा हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक कारणों से उनका अपनी बहन और जीजा से कोई राजनीतिक संबंध नहीं है. राजीव त्रिपाठी ने लिखा कि उनके इस कदम से यदि बहन नम्रता पाठक और ब्रजेश पाठक को कष्ट हुआ है, तो वह अपने भविष्य को देखते हुए उनसे क्षमा मांगते हैं.

फेसबुक पोस्ट में उन्होंने खुलकर कहा कि वह समाजवादी पार्टी की समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत होकर पार्टी का प्रचार-प्रसार और विस्तार करेंगे. उन्होंने कहा कि वह जातीय समीकरण और जातिवाद को ध्यान में रखे बिना सभी जातियों के बीच समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे. राजीव त्रिपाठी ने 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने की बात कही है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले की ओर से समाजवादी पार्टी के समर्थन में खुलकर सामने आने के बाद इस पोस्ट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.पोस्ट में राजीव त्रिपाठी ने अपने राजनीतिक रुख को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे