लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य कमल को FBI ने बताया वांटेड; पंजाब से कैलिफोर्निया तक फैला रंगदारी गैंग का नेटवर्क

दुनिया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य कमल को FBI ने बताया वांटेड; पंजाब से कैलिफोर्निया तक फैला रंगदारी गैंग का नेटवर्क

21 अगस्त 2026 को 05:26 am बजे
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य कमल को FBI ने बताया वांटेड; पंजाब से कैलिफोर्निया तक फैला रंगदारी गैंग का नेटवर्क
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य कमल को FBI ने बताया वांटेड; पंजाब से कैलिफोर्निया तक फैला रंगदारी गैंग का नेटवर्क
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य कमल FBI की रडार पर, अमेरिका ने जारी किया वारंट
FBI
वाशिंगटन:

भारतीय गैंगस्टरों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य कमल को वांटेड घोषित किया है. FBI के अनुसार कमल एक ऐसे ट्रांसनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क का हिस्सा है, जिस पर रंगदारी के जरिए कारोबार को प्रभावित करने और संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप हैं. अमेरिकी अदालत से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है. हाल के महीनों में FBI ने पंजाब से जुड़े कई संगठित अपराध समूहों के खिलाफ अभियान तेज किया है और कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

बिश्नोई गैंग के सदस्य पर कार्रवाई

FBI की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक कमल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित आपराधिक नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है. एजेंसी का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप की शुरुआत पंजाब से हुई थी, लेकिन इसकी गतिविधियां अमेरिका के कैलिफोर्निया सहित अन्य क्षेत्रों तक फैली हुई थीं.

अमेरिका की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया कोर्ट ने 1 जुलाई 2026 को कमल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. उस पर रंगदारी के जरिए वाणिज्यिक गतिविधियों में हस्तक्षेप करने की साजिश (Conspiracy to Interfere with Commerce by Extortion) का आरोप लगाया गया है.

सूचना देने की अपील

FBI ने कमल की तलाश में आम लोगों से मदद भी मांगी है. एजेंसी ने कहा है कि यदि किसी के पास आरोपी से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह नजदीकी FBI कार्यालय, अमेरिकी दूतावास या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सूचना दे सकता है. अमेरिकी एजेंसियां पिछले कुछ महीनों से भारतीय मूल के संगठित अपराध नेटवर्क पर विशेष कार्रवाई कर रही हैं.

पहले मेजर सिंह को भी किया गया था वांटेड

कमल से पहले FBI ने जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े मेजर सिंह को भी वांटेड घोषित किया था. मेजर सिंह पर संगठित अपराध साजिश, बिना लाइसेंस हथियार कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और नियंत्रित पदार्थों के वितरण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार जग्गू भगवानपुरिया गिरोह की जड़ें भी पंजाब में हैं और इसकी गतिविधियां कैलिफोर्निया सहित कई क्षेत्रों तक फैली हुई थीं. 25 जून 2026 को लॉस एंजिलिस स्थित अमेरिकी अदालत ने मेजर सिंह के खिलाफ भी संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

यह भी पढ़ें : FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भारतीय गैंगस्टर मेजर सिंह शामिल, हथियार-ड्रग्स तस्करी; जग्गू गैंग से कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi Gang, FBI Wanted, Indian Gangsters, Extortion, Kamal
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।