Friday OTT Release: झन्नाटेदार होगा यह वीकएंड; ओटीटी पर मिलेगी एक्शन-रोमांस और रोमांच की खुराक, देखिए लिस्ट
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
मनोरंजन
Friday OTT Release: झन्नाटेदार होगा यह वीकएंड; ओटीटी पर मिलेगी एक्शन-रोमांस और रोमांच की खुराक, देखिए लिस्ट
20 अगस्त 2026 को 06:00 am बजे
{"_id":"6a859e6f83a052c5c403a327","slug":"friday-ott-releases-jana-nayagan-welcome-to-the-jungle-lanterns-the-great-grand-superhero-stream-this-weekend-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Friday OTT Release: झन्नाटेदार होगा यह वीकएंड; ओटीटी पर मिलेगी एक्शन-रोमांस और रोमांच की खुराक, देखिए लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Friday OTT Release: झन्नाटेदार होगा यह वीकएंड; ओटीटी पर मिलेगी एक्शन-रोमांस और रोमांच की खुराक, देखिए लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:00 AM IST
सार
Friday OTT Releases: इस वीकएंड ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बढ़िया इंतजाम होने वाला है। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज की कतार में हैं।
वीकएंड में छुट्टी के दिन ओटीटी पर क्या देखा जाए? अगर आपके मन में यह सवाल है, तो इस बार ढेर सारे विकल्प जवाब हैं। बच्चों के साथ सुपरहीरो फिल्म देख सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी देख सकते हैं। वहीं, पूरी फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए भी ऑप्शन है। कुल मिलाकर इस बार आपको एंटरटेनमेंट की बढ़िया खुराक मिलने वाली है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में...
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार, जैकलीन, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी समेत 30 से अधिक सितारों से सजी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक दे रही है। यह मल्टीस्टारर फिल्म शुक्रवार 21 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड की सुपरहिट 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है।
'प्यार प्रेमा कल्याणम'
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्यार प्रेमा कल्याणम'
अगर आपको कोई रोमांटिक फिल्म देखी है तो 'प्यार प्रेमा कल्याणम' इस बार की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। इसे 21 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह तमिल फिल्म है। यह हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
जन नायकन
- फोटो : सोशल मीडिया
'जन नायकन'
इस बार की सबसे चर्चित फिल्म 'जन नायकन' है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता विजय की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी स्ट्रीमिंग को तैयार है। बता दें कि हिंदी भाषा में यह फिल्म 'जन नेता' के नाम से है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में हैं।
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
- फोटो : यूट्यूब
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो
अगर आपको इस वीकएंड बच्चों के साथ बैठकर सिनेमा देखना है तो जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' एक बढ़िया विकल्प है। सिनेमाघरों के बाद अब यह ओटीटी पर भी उपलब्ध होगी। यह फिल्म दादा और पोते की कहानी पर आधारित है। फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 21 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
'आउटर बैंक्स सीजन 5'
- फोटो : अमर उजाला
'आउटर बैंक्स 5'
यह लोकप्रिय एडवेंचर सीरीज है। 'आउटर बैंक्स' का पांचवां और आखिरी सीजन 20 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। यह इस सीरीज का आखिरी सीजन है, जिसमें कुल 10 एपिसोड हैं। सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए गए हैं। इसकी कहानी सीजन 4 के फिनाले के ठीक बाद से आगे बढ़ती है।
सील टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
सील टीम
यह अमेरिकी सीरीज है, जो सस्पेंस से भरी है। यह नेवी टीम की कहानी पर आधारित है, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलती है। इसी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की उलझनों को भी सुलझाने की जिम्मेदारी इस टीम पर है। यह सीरीज 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
'लैंटर्न्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
'लैंटर्न्स'
यह एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है। DC कॉमिक्स के ग्रीन लैंटर्न किरदारों, हैल जॉर्डन और जॉन स्टीवर्ट पर आधारित यह सीरीज DC यूनिवर्स की तीसरी टीवी सीरीज है। इसमें अनुभवी लैंटर्न जॉर्डन और नए रिक्रूट स्टीवर्ट को दिखाया गया है, जो धरती पर हुए एक मर्डर की जांच करते हैं। यह जांच एक बड़े रहस्य की ओर ले जाती है। यह सीरीज 17 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है।
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
यह बदले की कहानी पर आधारित एक राजनीतिक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज के नए एपिसोड हर शुक्रवार को रिलीज होते हैं। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होती है और लंबे वक्त से ट्रेंड में है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें