Google का बड़ा इवेंट, भारत में 12 या 13 अगस्त कब होगा लॉन्च?
Google का बड़ा इवेंट, भारत में 12 या 13 अगस्त कब होगा लॉन्च?
Google का बड़ा इवेंट होने जा रहा है, जिसका नाम मेड बाई गूगल है. कंपनी ने ऐलान किया है कि यह इवेंट 12 अगस्त को होगा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में होगा. अब भारतीय समयनुसार यह इवेंट 13 अगस्त को होगा, जिसके पीछे की वजह दोनों देशों का टाइम जोन है. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की तुलना में भारत का समय करीब 9-10 घंटे आगे हैं.
मेड बाय गूगल नाम के इवेंट के दौरान कंरनी अपनी लेटेस्ट और सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज पिक्सल 11 को लॉन्च करेगी. इस सीरीज के तहत कंपनी टोटल 4 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकते हैं.
गूगल इस साल भी एक फोल्ड हैंडसेट को लॉन्च करेगी, जिसका नाम Google Pixel 11 Pro Fold हैंडसेट होगा.
लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी कई ऑफर्स का भी ऐलान करेगी और 12 अगस्त से इसका प्री ऑर्डर शुरू होगा. साथ ही पिक्सल बड्स और पिक्सल वॉच के साथ भी ऑफर मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: एक स्मार्टफोन से दूसरा स्मार्टफोन कैसे चार्ज होता है? वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का तरीका जानें
Google Pixel 11 Pro को लेकर कंपनी पहले ही प्री ऑर्डर की डेट कंफर्म कर चुका है. 12 अगस्त (भारतीय समयनुसार 13 अगस्त) से ही प्री ऑर्डर शुरू हो जाएगा, हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग डेट की जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: AI स्मार्टफोन के दौर में GenZ क्यों खरीद रहे हैं पुराने स्टाइल का फीचर फोन? नहीं काम करता है कोई ऐप
Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें गूगल टेनसोर G6 चिपसेट का यूज किया है. साथ ही 16GB तक रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है. इसमें 256GB, 512GB और 1TB तक की इन्टरनल स्टोरेज तक दी जाएगी. बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें