भारत में आ रहा Google Fitbit Air, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा

टेक्नोलॉजी

भारत में आ रहा Google Fitbit Air, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा

14 अगस्त 2026 को 09:39 am बजे
भारत में आ रहा Google Fitbit Air, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा

Google एक फिटनेस ट्रैकर लेकर आ रहा है, जिसका नाम Google Fitbit Air होगा. यह एक बिना स्क्रीन वाला डिवाइस होगा और इसे भारत में इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान बताया है कि भारत में फिटनेस ट्रैकर लेकर आ रहा है.

भारत में बिना डिस्प्ले वाले फिटनेस ट्रैकर काफी पॉपुलर हो रहे हैं. विराट कोहली समेत कई एथलीट बिना डिस्प्ले वाले फिटनेस ट्रैकर को पहनते हैं, जिसका नाम Whoop है. ऐसे में गूगल इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहता है.

दोबारा गूगल के अपकमिंग डिवाइस पर लौटते हैं. बताते हैं कि Fitbit Air  एक 12 ग्राम वजनी प्रोडक्ट होगा. कंपनी ने इसमें डिस्प्ले ना देने का फैसला किया है, साथ ही इसमें हार्ट रेट ट्रैकर दिया जाएगा.

Fitbit Air के फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ड रेट ट्रैकर, ब्लड ऑक्सीजन, वर्कआउट डिटेक्ट करने के लिए सेंसर दिए जाएंगे. इसके बाद Fitbit Air का डेटा सीधा गूगल हेल्थ ऐप पर देखा जा सकता है. अपने स्मार्टफोन को फिटनेस बैंड से कनेक्ट करना होगा.

यह भी पढ़ें: Google ने भारत में लॉन्च किए चार Pixel स्मार्टफोन्स, स्क्रीन को रुमाल की तरह मोड़ सकेंगे, जानें कीमत-फीचर्स

बैटरी लाइफ को लेकर जानकारी दी है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद 7 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलेगा. फिटनेस ट्रैकर के अंदर AI पर काम करने वाले हेल्थ इनसाइट भी दिए जाएंगे. हालांकि गूगल ने इवेंट के दौरान ये डिटेल्स में स्पेसिफिकेशन्स के बारे में नहीं बताया है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi का Mijia ब्रांड भारत में लॉन्च! स्मार्टफोन नहीं, होम अप्लायंस होंगे लॉन्च

गूगल ने Fitbit Air की कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह डिवाइस करीब 99.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 9500 रुपये) में सेल किया जाएगा. कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे