चाहिए IBPS क्लर्क में सिलेक्शन? इस तरह कर सकते हैं तैयारी

शिक्षा

चाहिए IBPS क्लर्क में सिलेक्शन? इस तरह कर सकते हैं तैयारी

26 अगस्त 2026 को 10:18 am बजे
चाहिए IBPS क्लर्क में सिलेक्शन? इस तरह कर सकते हैं तैयारी

IBPS में सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार बहुत मेहनत कर रहे हैं. छात्रों की मेहनत को देखते हुए इसके आवेदन की डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं  किया है वह इन पदों पर आवेदन कर सके. लेकिन प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा, जिससे छात्रों को अब इस बात की टेंशन हो रही है कि आखिर इतने कम समय में तैयारी कैसे करें?

बता दें कि हर साल IBPS क्लर्क के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं. एक-एक पोस्ट के लिए तगड़ा कॉम्पिटीशन रहता है. ऐसे में केवल पढ़ाई करना काफी नहीं है बल्कि सही  स्ट्रेटजी बनाना बहुत जरूरी होती है. अगर आप भी इसके परेशान हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि कौन से विषय पढ़ने चाहिए, किसपर ज्यादा फोकस करना चाहिए?

बता दें कि IBPS क्लर्क के शेड्यूल के मुताबिक, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाना है. हालांकि, परीक्षा की डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है. मान के चलिए आपके पास केवल 2 महीने का टाइम है. इतने कम दिनों में आप कैसे तैयारी करेंगे? इसे समझने से पहले ये जानना जरूरी है कि कौन-कौन से विषयों को इसमें शामिल किया गया है और किसका क्या वेटेज है.

बैंकिंग परीक्षा की तैयारी करने के लिए सही प्लानिंग, रोजाना प्रैक्टिस और अनुशासन बेहद अहम है. इसके लिए पढ़ाई को कई चरणों में बांटकर पढ़ना आसान होगा.

पहले कोशिश करें कि उन विषयों का चयन करें, जो आपको टफ लगते हों. मॉक टेस्ट दे. रोजाना प्रैक्टिस करें.

हर दिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करें और नोट्स बनाए. लेकिन सारा समय केवल नोट्स में ही न खर्च करें और प्रैक्टिस के लिए समय निकाले.

मैथ, अनुपात, लाभ-हानि, औसत और डेटा इंटरप्रिटेशन पर ध्यान दें. इसी तरह रीजनिंग में पजल, सीटिंग अरेंजमेंट, सिलॉजिज्म और असमानता जैसे टॉपिक्स पर ध्यान दें. इंग्लिश के लिए ग्रामर, वोकेबुलरी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पढ़ें.

इसके साथ ही पिछले साल के क्वेशन पेपर सॉल्व करें. सेक्शनल टेस्ट भी दें. इससे आपका टाइम मैनेजमेंट होगा और अन्य सबजेक्ट के लिए और अधिक टाइम मिलेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे