India-PAK Relations: दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाया गया, कार्रवाई की वजह क्या?
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
दुनिया
India-PAK Relations: दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाया गया, कार्रवाई की वजह क्या?
20 अगस्त 2026 को 07:28 am बजे
{"_id":"6a865f4ff8a625003b0a5666","slug":"india-pakistan-relations-security-perimeter-outside-pakistan-high-commission-delhi-removed-what-is-the-reason-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-PAK: पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा तोड़ा गया, इस्लामाबाद की कार्रवाई के बाद भारत का एक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-PAK: पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा तोड़ा गया, इस्लामाबाद की कार्रवाई के बाद भारत का एक्शन
एएनआई, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:28 AM IST
सार
दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। दरअसल इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर भी तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद भारत ने भी सख्त एक्शन लिया है। इस कार्रवाई में दोनों देशों के बीच का तनाव साफ दिखा है।
पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा तोड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने पाकिस्तान से जुड़े एक केंद्र पर सख्त कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाने का फैसला लिया है। हाई कमीशन के बाहर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उच्चायोग के बाहर बाड़े की तरह लगाया गया बाहरी सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। अधिकारियों ने ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं। पहले इस डिप्लोमैटिक परिसर की सुरक्षा के कारण यहां घेरा बनाकर रखा गया था।
भारत ने क्यों की ऐसी कार्रवाई?
पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर का सुरक्षा घेरा हटाने की कार्रवाई क्यों की गई है, इस संबंध में भारत सरकार, दिल्ली पुलिस या किसी अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, ये बात जगजाहिर है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध में तनाव लंबे समय से बरकरार है। पड़ोसी मुल्क के नेता और सैन्य अफसर अक्सर अपने बड़बोलेपन से रिश्तों की दरारों को और चौड़ा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखते।
पाकिस्तान के कदम के बाद भारत ने की कार्रवाई
दिल्ली में उठाए गए इस कदम को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तान की हालिया कार्रवाई के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए पार्किंग पोल हटा दिए थे। इसके बाद भारत की ओर से भी पाकिस्तान के राजनयिक मिशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर इस तरह के जवाबी प्रशासनिक कदम पहले भी सामने आते रहे हैं। दोनों देश समय-समय पर एक-दूसरे के राजनयिक कर्मचारियों की संख्या घटाने, आवाजाही और पहुंच पर प्रतिबंध लगाने तथा मिशन से जुड़ी सुविधाओं को सीमित करने जैसे फैसले लेते रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहरी सुरक्षा घेरे को हटाया जाना भी इसी सिलसिले का हिस्सा माना जा रहा है।
पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को क्यों तलब किया?
यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर को लेकर जारी कूटनीतिक गतिविधियों के बीच सामने आया है। जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने क्षेत्र को भारत का अहम हिस्सा बताया था। उनके इस बयान को भी भारत-पाकिस्तान संबंधों के मौजूदा संदर्भ में महत्वपूर्ण माना गया। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव की सबसे बड़ी वजह सीमा पार आतंकवाद है। पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन मिलता है। चंद घंटे पहले की इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक गोर की टिप्पणी से तिलिमिलाए पाकिस्तान ने अपने देश में अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव की प्रमुख वजह सीमा पार आतंकवाद है। अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में और गिरावट आई। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने आतंकवादी ढांचों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें