LIVE: कुछ घंटों में भारत की जीत तय! लंका को OUT करो, स्कोर चेज करो

खेल

LIVE: कुछ घंटों में भारत की जीत तय! लंका को OUT करो, स्कोर चेज करो

27 अगस्त 2026 को 08:05 am बजे
LIVE: कुछ घंटों में भारत की जीत तय! लंका को OUT करो, स्कोर चेज करो

IND vs SL 2nd Test, Day 5 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच आज (27 अगस्त) को कोलंबो टेस्ट का पांचवां द‍िन है. श्रीलंका की टीम फॉलोआन के बाद अपनी दूसरी पारी खेल रही है, उसने बल्लेबाजी करते हुए बढ़त बना ली है. देखा जाए तो भारत की जीत तय है, उसे श्रीलंका को आउट करना होगा और द‍िया हुआ स्कोर चेज करना होगा.

इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, इसे में पल-दर-पल का अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें, खेल की बाकी खबरों के लिए पर क्ल‍िक करें. ध्यान रहे भारत ने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 165 रनों से जीता था और सीरीज में वो फ‍िलहाल 1-0 से आगे हैं.

मैच के चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से समय से पहले ही रोक दिया गया. तीसरे सत्र में जब बारिश आई, तब तक श्रीलंका की टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए थे.

श्रीलंका ने भारत पर 16 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी. खेल खत्म होने तक क्रीज पर सोनल दिनुषा 7 रन और केशारा नुवांथा 3 रन बनाकर डटे हुए थे. मैच का पांचवां दिन दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है.

मैच में भारत ने पहली पारी के आधार पर 213 रन की विशाल बढ़त बनाई थी. जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 3 रन के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने लाहिरू उदारा को आउट करके श्रीलंका को पहला झटका दिया. इसके बाद कामिल मिशारा ने पासिंदु सूरियाबंदारा के साथ मिलकर 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला, लेकिन रवींद्र जडेजा ने मिशारा को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया.

दो विकेट गिरने के बाद पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जमाए और तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की. कामिंदु 55 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शुभमन गिल के शानदार कैच का शिकार बने.

चायकाल के बाद भारतीय स्पिनरों ने शिकंजा कसा. मानव सुथार ने एक ही स्पैल में दो बड़े विकेट चटकाए. पहले उन्होंने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा (23 रन) को स्लिप में पडिक्कल के हाथों कैच कराया और फिर शतक की ओर बढ़ रहे पासिंदु सूरियाबंदारा (92 रन) को स्टंप आउट करा दिया. इसके बाद सारांश जैन ने निरोशन डिकवेला (6 रन) को एलबीडब्ल्यू करके श्रीलंका को छठा झटका दिया.

श्रीलंका की पहली पारी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही . दूसरे दिन महज 3 ओवर में ही उनके 2 विकेट ग‍िर गए. तीसरे द‍िन (25 अगस्त) को भी उनके सुबह के सत्र में पहला झटका काम‍िल म‍िशारा के रूप में लगा, जो प्रसि‍द्ध कृष्णा की गेंद पर व‍िकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे.

वहीं लंच के बाद काम‍िंंदु मेंड‍िंंस (32) प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर म‍िडव‍िकेट पर रवींद्र जडेजा को कैच दे बैठे. इसके बाद आए कप्तान धनंजय डी स‍िल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और मानव सुथार की गेंद पर केएल राहुल को स्ल‍िप में कैच दे बैठे. धनंजया के आउट होते ही श्रीलंकाई टीम का स्कोर 137-5 हो गया.

पसिंदु सूरियाबंडारा  80 रन बनाकर आउट हुए. पस‍िंंदु के आउट होते ही न‍िरोशन ड‍िकवेला आए और ब‍िना खाता खोले ही स‍िराज की गेंद पर जुरेल को कैच थमा बैठे. वहीं चायकाल के बाद जब मंगलवार को श्रीलंका की पारी का खेल शुरू हुआ तो उनको आठवां झटका  केशरा नुवांथा के रूप में लगा.

चौथे द‍िन (26 अगस्त) को 25 साल के सोनल द‍िनुषा ने 147 गेंदों पर अपना शतक कंपलीट किया, इससे पहले उन्होंने गॉल में भी 100 और 84 बनाए थे. वहीं चौथे द‍िन श्रीलंका को नौवां झटका लाह‍िरु कुमारा के रूप में लगा. आउट होने वाले आख‍िरी ख‍िलाड़ी द‍िनुषा रहे, उन्होंने 103 रन बनाए, उनको सारांश जैन ने आउट किया

श्रीलंका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 290-10 (89.4 ओवर्स)

भारत की पहली पारी में बैटिंग कोलंबो टेस्ट का पहला दिन (23 अगस्त) भारतीय टीम के नाम रहा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रनों की पारी खेली थी. पडिक्कल ने 193 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए थे और लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ा था.

कप्तान शुभमन गिल ने भी 6 चौकों की मदद से 108 गेंदों पर 50 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रनों की उपयोगी पारियां खेली थीं. हालांकि, पहले दिन भारतीय टीम की टेंशन तब बढ़ गई थी, जब ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे.

दूसरे दिन भारत को जल्द ही झटका लगा था, जब सारांश जैन 6 रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार बने थे. इसके बाद ऋषभ पंत दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे. पंत और ध्रुव जुरेल के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी.

इस दौरान पंत ने 81 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी, जबकि जुरेल ने 97 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. बाद में केशरा नुवांथा ने पंत को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा था. पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. मानव सुथार 18 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आउट हुए थे. वहीं ध्रुव जुरेल ने मैच मैच में नाबाद 177 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:  503-9 पारी घोष‍ित (138 ओवर्स)

इस टेस्ट मैच के जरिए 33 वर्षीय ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. कुलदीप यादव के वायरल बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण सारांश को प्लेइंग-11 में मौका मिला था. उन्हें रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप सौंपी थी. वहीं, श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा ने भी इस मुकाबले में टेस्ट डेब्यू किया था.

भारत बनाम श्रीलंका (हेड टू हेड) कुल टेस्ट मैच: 47 भारत ने जीते: 23 श्रीलंका ने जीते: 7 ड्रॉ: 17

कोलंबो (SSC) टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे