LIVE: किर्गिस्तान में आज SCO के मंच पर होंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

दुनिया

LIVE: किर्गिस्तान में आज SCO के मंच पर होंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

31 अगस्त 2026 को 09:37 am बजे
LIVE: किर्गिस्तान में आज SCO के मंच पर होंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे हैं.

SCO सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और सीमा पार के खतरों समेत व्यापार, ऊर्जा, परिवहन संपर्क और डिजिटल सहयोग पर चर्चा हो सकती है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भी इस बैठक में चर्चा की उम्मीद है.

शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनरिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन समेत कई प्रभावशाली नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. सबकी नजरें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर अटकी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन से इतर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने वाले हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे