Live Update: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा निरस्त, सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों पर सुनवाई

राजनीति

Live Update: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा निरस्त, सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों पर सुनवाई

18 अगस्त 2026 को 08:51 am बजे
Live Update: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा निरस्त, सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों पर सुनवाई

Today Live Update News: झारखंड सरकार ने छात्र आंदोलन के बीच JSSC-CGL परीक्षा निरस्त करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. मंत्री इरफान अंसारी और दीपिका पांडे सिंह ने अस्पताल पहुंचकर छात्र नेता देवेंद्र महतो का अनशन खत्म करवाया. हालांकि अभी छात्रों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है, क्योंकि छात्र सीबीआई से जांच की मांग पर अड़े हैं.

Live Update

सुप्रीम कोर्ट में अहम मामलों पर सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों पर सुनवाई होनी है. संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. इसके अलावा SC-ST-OBC के लिए आय आधारित कोटा मामले में केंद्र के जवाब पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई संभव है. वहीं जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी को धमकी और निगरानी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है.

Live Update

यूपी में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. जिससे कई शहरों में जलभराव की स्थिति देखी जा रही है. प्रयागराज में भी बारिश के बाद गंगा नदी उफान पर हैं. यहां कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान समेत 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. 

बीजेपी ने नए प्रभारियों की घोषणा

बीजेपी ने राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है. जगदीश पटेल यूपी के सह प्रभारी होंगे. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. जबकि तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है. वहीं सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. 

केरल के कोझिकोड में ED की झापेमारी

केरल के कोझिकोड में 8 अलग-अलग जगहों पर ईडी की छापेमारी हुई है. ये छापेमारी 27 मई 2026 को CMRL ग्रुप के खिलाफ की गई सर्च कार्रवाई का फॉलोअप है. मई में हुई उस कार्रवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा से जुड़े पैसों के लेन-देन के कुछ नए सबूत सामने आए थे. अब ईडी उन लोगों के ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं, जिनका इस मनी ट्रेल यानी पैसों के लेन-देन से कनेक्शन सामने आया है.तलाशी के दौरान दस्तावेजों और दूसरे अहम सबूतों की जांच की जा रही है.

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा

ग्वालियर में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन ट्रक से टकरा गया. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. घटना ग्वालियर में NH-19 पर हुई है. जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

सुप्रीम कोर्ट में आज कई अहम मामलों पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कई अहम मामलों में सुनवाई होनी है. जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी को धमकी और निगरानी के आरोपों पर आज सुनवाई होगी, जबकि संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद पर भी सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी.

यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत कई नदियां उफान पर चल रही हैं. प्रयागराज और बनारस में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जबकि ओडिशा में भी लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मंगलवार को झमाझम बारिश की संभावना है.

झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा निरस्त

झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए JSSC-CGL परीक्षाओं को निरस्त करने का फैसला किया है. जिसके बाद छात्र नेता देवेंद्र महतो ने अनशन खत्म कर दिया है. हालांकि छात्र सीबीआई की मांग पर अड़े हुए हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार की रात में परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Live Update News, Jharkhand Student Protest, Sambhal Jama Masjid, Breaking News, Breaking Live News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।