Live: लखनऊ में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर बड़ा आयोजन

स्वास्थ्य

Live: लखनऊ में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर बड़ा आयोजन

09 अगस्त 2026 को 10:37 am बजे
Live: लखनऊ में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर बड़ा आयोजन

Live: मथुरा में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. क्योंकि 9 अगस्त को संतों ने कारसेवा का ऐलान किया है. जिसके चलते यहां अयोध्या, काशी, प्रयागराज समेत दूसरे शहरों से भी संतों के पहुंचने की संभावना है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही थी. जिसके बाद संतों ने कारसेवा का ऐलान किया है. पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है. बता दें कि मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पत्थर बुलवाए गए हैं. जिसकी पहली खेप मथुरा के चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंच गई है, आगे भी पत्थरों की और खेप राजस्थान से आएगी.

Live update

Live: उत्तर प्रदेश में काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस पर पर लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकली गई. जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए. वहीं सीएम योगी ने दोनों डिप्टी सीएम और यूपी बीजेपी अध्यक्ष के साथ सेल्फी भी ली है. 

Live update

झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. इस बीच राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और JPSC-JSSC परीक्षार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत चल रही है. सरकार और छात्रों के बीच तीसरे राउंड की बातचीत हुई है. जबकि हड़ताल का आज 16वां दिन है. 

मथुरा में संतों का बड़ा ऐलान

मथुरा में संतों ने बड़ा ऐलान किया है. 6 दिसंबर को संतों ने कारसेवा का ऐलान कर दिया है. मथुरा में कई शहरों से संत जुटे हैं. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान किया है. बता दें कि मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पत्थर बुलवाए जा रहे हैं. जिसकी पहली खेप आ भी चुकी है. कारसेवा के ऐलान को लेकर मथुरा में हाईअलर्ट जारी है. पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. 

तिरंगा राष्ट्र की भावना भरता है:ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'हर घर तिरंगा अभियान' पर कहा 'आज तिरंगा यात्रा ने उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के बहुत पहले ही जन-जन में राष्ट्र प्रथम की भावना को कूट-कूट कर भरने का काम किया है.'

हमारा युवा प्रतिभाशाली है: सीएम योगी आदित्यनाथ

तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 'हमारा युवा प्रतिभाशाली है, हमारा युवा ऊर्जा का प्रतीक है, हमारा युवा देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है. और उस सामर्थ्य के प्रतीक इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए एक उचित मंच प्राप्त हो, वो अपने परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की उन चुनौतियों का सामना करने के लिए भी खुद को तैयार कर सके, इस भाव के साथ इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आज पूरे देश के अंदर, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के द्वारा किया जा रहा है.'
 

देश के कई राज्यों में तिरंगा यात्रा शुरू

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' की शुरुआत हो गई है. राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे. वहीं एमपी में भी तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो गई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में शामिल हुए. 

झारखंड छात्र आंदोलन जारी

झारखंड की राजधानी रांची में चल रहा छात्रों का आंदोलन जारी है. अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ मेहतों की तबियत बिगड़ रही है. वहीं बताया जा रहा है कि छात्रों और सरकार के बीच आज तीसरी दौर की बातचीत होगी. इससे पहले दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही है. बताया जा रहा है कि अगर सहमति नहीं बनती है तो फिर 10 अगस्त को रांची में विधानसभा का घेराव किया जाएगा. 

मथुरा में कारसेवा का ऐलान

मथुरा में संतों ने 9 अगस्त को कारसेवा का ऐलान किया है. जिसके चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हालांकि सावन माह को ध्यान में रखते हुए संतों ने कार सेवा की जगह आश्रम में शिला पूजन करने का ऐलान किया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही थी. जिसके बाद संतों ने कारसेवा का ऐलान किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura News, Krishna Janmabhoomi, Krishna Janmabhoomi Mathura, Tiranga Yatra, Jharkhand Student Movement
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।