LIVE: पीएम मोदी उज्बेकिस्तान हुए रवाना, मोहन भागवत अमेरिका में एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

खेल

LIVE: पीएम मोदी उज्बेकिस्तान हुए रवाना, मोहन भागवत अमेरिका में एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

29 अगस्त 2026 को 09:49 am बजे
LIVE: पीएम मोदी उज्बेकिस्तान हुए रवाना, मोहन भागवत अमेरिका में एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 29 अगस्त से दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर रहेंगे.वह किर्गिस्तान भी जाएंगे. वह दिल्ली से रवाना हो चुके हैं. पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. इससे भारत और उज्बेकिस्तान के साथ ही वैश्विक समीकरण भी बदल सकते हैं. संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.दिल्ली में CNG के दाम करीब 4 रुपये बढ़ गए हैं. नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है. वहीं लापता लोगों की तलाश जारी है. संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत वह तीन दिन के दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. दिल्ली में CNG के दाम करीब 4 रुपये बढ़ गए हैं. प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा और गड्ढे में धंस गया. पढ़ें देश-दुनिया की खबरें

ये भी पढ़ें-'दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल डील'; ट्रंप ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर किया अमेरिकी नियंत्रण का दावा

ये भी पढे़ं-नेपाल में क्यों आई इतनी भयानक बाढ़, कैसे हुआ सबकुछ, एक्सपर्ट ने बता दी सबसे बड़ी वजह 

ALL LIVE UPDATES HERE...

दिल्ली में CNG के रेट 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े

दिल्ली में CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जो आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है. अब दिल्ली में CNG 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम बेची जा रही है. 

नेपाल में में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने किया रेस्क्यू

नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र भिजवाया. 

 

H1N1 को लेकर लखनऊ में चल रही हाई लेवल बैठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में H1N1 (एक तरह का वायरल बुखार) को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक लखनऊ के स्वास्थ्य महानिदेशालय में चल रही है. इसमें उत्तर प्रदेश में बुखार के मरीजों में जो अचानक वृद्धि हुई है, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ में, उन सभी मरीजों की पहचान करने और उनको दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

ताशकंद और उज्बेकिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताशकंद और उज्बेकिस्तान दौरे के लिए रवाना हो गए हैं.  वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे.  दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे.  
 

नेपाल में त्रिशूली नदी के पास का एक वीडियो आया सामने

 नेपाल में त्रिशूली नदी के पास का एक वीडियो सामने आा है, जहां भारी बारिश और बाढ़ के और खतरे की वजह से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम रोक दिया गया था. सड़क का लगभग 500 मीटर हिस्सा अभी भी क्षतिग्रस्त है. तत्काल चुनौती न केवल प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाना है, बल्कि सड़क संपर्क बहाल करना भी है, जो लगातार राहत और बचाव कार्यों के लिए बहुत जरूरी है.
 

मोहन भागवत आज अमेरिका में एक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. भागवत आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय यात्रा पर न्यूयॉर्क में हैं

पीएम मोदी ने दी खेल दिवस की बधाई

 हॉकी दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जा रही है.इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने देशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी और मेजर ध्यानचंद को याद किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Khel Diwas, Rahul Gandhi, Nepal Flash Flood, Nepal Flood Death
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।