MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल

राजनीति

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल

14 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल
क्लास 10 और 12 का टाइम टेबल जारी.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2027 में होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 के एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार, MP बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी, जो कि 18 मार्च 2027 तक चलेंगी. वहीं कक्षा 12 के एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगे. ये एग्जाम एक ही पाली में होंगे जो कि सुबह की होगी. एग्जाम 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे. बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र अपने एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सकेंगे. 

किस दिन होगा कौन सा एग्जाम- क्लास 10 का टाइम टेबल-

विषयकिस दिन एग्जाम
मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर 24 फरवरी
NSQF विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस25 फरवरी
उर्दू27 फरवरी
हिंदी2 मार्च 
गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड)5 मार्च
अंग्रेजी5 मार्च
संस्कृत9 मार्च
विज्ञान12 मार्च
सामाजिक विज्ञान15 मार्च

क्लास 12 का टाइम टेबल-

विषयकिस दिन है एग्जाम
जैव प्रौद्योगिकी, गायन वादन, और तबला पखावज17 फरवरी
उर्दू और मराठी18 फरवरी
संस्कृत20 फरवरी
NSQF विषय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शारीरिक शिक्षा22 फरवरी
हिंदी23 फरवरी
ड्राइंग और डिज़ाइनिंग24 फरवरी
मनोविज्ञान   25 फरवरी
अंग्रेजी26 फरवरी
इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज1 मार्च
समाजशास्त्र3 मार्च
भौतिकी, अर्थशास्त्र, पशुपालन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला और विश्व कला का इतिहास4 मार्च
जीव विज्ञान8  मार्च
राजनीति विज्ञान11  मार्च
रसायन विज्ञान, इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन, चित्रकला, गृह प्रबंधन, पोषण और वस्त्र विज्ञान13  मार्च
गणित   16 मार्च
कृषि, गृह विज्ञान और लेखांकन17 मार्च
भूगोल, फसल उत्पादन और बागवानी, रिटेल लाइफ और डिज़ाइन, शरीर रचना विज्ञान, और शरीर क्रिया विज्ञान और स्वास्थ्य19 मार्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board Exam Date Sheet, MP Board Exam, Mp Board Time Table
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।