MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल; जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राजनीति
MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल; जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?
22 अगस्त 2026 को 09:00 am बजे
{"_id":"6a8911aadfcdef38f60668af","slug":"mp-news-who-is-the-tough-ips-officer-anu-beniwal-following-whose-investigation-report-neha-pacchisia-was-sus-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल; जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल; जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:00 AM IST
सार
कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ जांच कर सुर्खियों में आईं आईपीएस अनु बेनीवाल की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। संघर्षों के बीच पढ़ाई पूरी कर यूपीएससी पास करने वाली अनु बेनीवाल 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और अब उनके नाम के साथ एक और बड़ी कार्रवाई जुड़ गई है। अनु ही नहीं उनके पति भी कड़क पुलिस अधिकारी?
आईपीएस अनु बेनीवाल
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल ने की। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में आगे कार्रवाई हुई और मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया। अनु बेनीवाल 2022 बैच कीआईपीएस अधिकारी हैं और उनका कैडर मध्य प्रदेश है। लेकिन अनु बेनीवाल की पहचान सिर्फ एक कड़क पुलिस अधिकारी की नहीं है। उनके आईपीएस बनने की कहानी संघर्ष, परिवार के त्याग और लगातार मेहनत से जुड़ी है।
परिवार ने मुश्किलों के बीच पढ़ाया
अनु बेनीवाल का जन्म 26 अप्रैल 1992 को दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ। उनके पिता संजय कुमार का छोटा कारोबार था, लेकिन बीमारी के कारण उसे बंद करना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति आसान नहीं थी। उनकी मां ने घर पर सूट सिलकर परिवार और बच्चों की पढ़ाई में योगदान दिया। मुश्किल हालात के बावजूद अनु ने पढ़ाई जारी रखी। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और कुछ समय नैनोसाइंस रिसर्च के क्षेत्र में भी काम किया।
चार प्रयास के बाद बनीं आईपीएस
अनु ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए भूगोल को अपना वैकल्पिक विषय चुना। पहले प्रयास में असफलता मिली। दूसरे प्रयास में मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हुआ। तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 638 हासिल की। इसके बाद भी मनचाही सेवा नहीं मिली तो उन्होंने कोशिश जारी रखी। 2022 में चौथे प्रयास में 217वीं रैंक हासिल कर आईपीएस चुनी गईं। अब अनु बेनीवाल को नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के बाद मामला आगे बढ़ा और अब नेहा पच्चीसिया निलंबित हो चुकी हैं। इस कार्रवाई के बाद अनु बेनीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं।
पति भी हैं कड़क आईपीएस
अनु बेनीवाल के पति डॉ. आयुष जाखड़ भी 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे एमबीबीएस कर चुके हैं और मध्य प्रदेश कैडर में पुलिस सेवा में हैं। दोनों अधिकारियों की पहचान सख्त और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने वाले अफसरों के तौर पर बनी है। आयुष जाखड़ उस समय चर्चा में आई थे, जब भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने उनको धमकी दी थी। दरअसल प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार से राहगीरों का एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले में शिवपुरी जिले करैरा में तत्कालीन एसडीओपी आयुष जाखड़ ने दिनेश को थाने बुलाकर पूछताछ की थी और कथित रूप से करैरा में ना दिखने की धमकी दी थी। इस पर विधायक ने आयुष जाखड़ को धमकी देते हुए कहा था कि एसडीओपी करैरा तेरे डैडी की नहीं है और उनका बंगला गोबर से भरने की बात कही थी। बाद में आयुष जाखड़ का तबादला भी चर्चा में रहा। उन्हें प्रमोशन के बाद जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। इसी फेरबदल में अनु बेनीवाल का भी तबादला हुआ था।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें