दिल्ली-NCR में होगी बारिश, केरलम के 8 जिलों में रेड अलर्ट, जानें मौसम

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली-NCR में होगी बारिश, केरलम के 8 जिलों में रेड अलर्ट, जानें मौसम

01 अगस्त 2026 को 09:39 am बजे
दिल्ली-NCR में होगी बारिश, केरलम के 8 जिलों में रेड अलर्ट, जानें मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं.

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है. ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज होगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा.

वहीं, दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं. रविवार 2 अगस्त को दिल्ली में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही IMD ने सोमवार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें: जर्जर इमारतें, बदहाल टॉयलेट और मंडराता खतरा... UP के सरकारी स्कूलों का रियलिटी चेक

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है. वहीं बिहार में 1 से 5 अगस्त और ओडिशा में 2 से 5 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने शनिवार को केरलम के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. कल रात राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी है. वहीं, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

रेड अलर्ट केवल कुछ घंटों के लिए है. केरलम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, आने वाले घंटों में बारिश कम हो जाएगी.

बता दें, रेड अलर्ट को सबसे गंभीर अलर्ट माना जाता है. जब मौसम बहुत खतरनाक होता है और जान-माल का नुकसान होने की संभावना होती है, तब लाल अलर्ट जारी होता है. वहीं, ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे