गोरखपुर हत्याकांड: आरोपियों पर NSA की तैयारी, SHO लाइन हाजिर

राष्ट्रीय समाचार

गोरखपुर हत्याकांड: आरोपियों पर NSA की तैयारी, SHO लाइन हाजिर

12 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
गोरखपुर हत्याकांड: आरोपियों पर NSA की तैयारी, SHO लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 8 अगस्त 2026 को पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए बिजली ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की तलवार और सब्बल से हमला करके हत्या कर दी गई. वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. ब्रह्मभोज में कतार में बैठे शिवकुमार पर पहले सब्बल से हमला हुआ, फिर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ऑटो रुकवाकर तलवार से कई वार किए गए.  फिलहाल, सिकरीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर के अहिरौली खुर्द गांव में छेदी चौधरी की मृत्यु के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन था. इसमें शामिल होने पहुंचे बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार तिवारी जब कतार में बैठे थे, तभी पीछे से आरोपियों ने उन पर सब्बल से हमला कर दिया. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाने लगा.

#gorakhpurpolice#PoliceAciton ➡️वर्ष 2024 में हुई आदेश चौधरी की हत्या की रंजिश के फलस्वरूप दिनांक 08.08.2026 को जनपद गोरखपुर के थाना सिकरीगंज क्षेत्रान्तर्गत शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या की घटना घटित हुई। ➡️घटना के संबंध में थाना सिकरीगंज पर मु0अ0सं0-217/2026 पंजीकृत कर पुलिस… pic.twitter.com/umC41abVUB

अस्पताल ले जाते समय आरोप है कि राहुल चौधरी ने रास्ते में ऑटो रुकवाया और शिवकुमार को नीचे उतारकर उन पर तलवार से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल चौधरी तलवार से हमला करता दिख रहा है. दावा किया गया है कि उसने करीब 22 बार वार किए.

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश है. वर्ष 2024 में आदेश चौधरी की हत्या हुई थी, जिसमें शिवकुमार तिवारी को आरोपी बनाया गया था. उसी हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल चौधरी, आशुतोष, बिंद निवास और भानु चौधरी सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सिकरीगंज थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए अहिरौली खुर्द गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे