NTA ने निकाली कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटर और डेटा एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल
NTA ने निकाली कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटर और डेटा एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

NTA Recruitment 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साल 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. परीक्षा एजेंसी NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर, इंग्लिश कंटेंट राइटर, डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव, रिसर्चर और जनरल मैनेजर (टेस्ट सिक्योरिटी एंड लाइव ऑपरेशंस) जैसे पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं. बता दें कि यंग प्रोफेशनल कैटेगरी में भी कई अवसर उपलब्ध कराए गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं और कैसे अप्लाई करें.
किन पदों पर कितनी रिक्तियां?
NTA द्वारा जारी भर्ती के तहत वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर, इंग्लिश कंटेंट राइटर, डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव, रिसर्चर और जनरल मैनेजर के 1-1 पद पर भर्ती की जाएगी. वहीं यंग प्रोफेशनल के एकेडमिक रिसर्च के लिए 12 पद, लीगल रिसर्च के 2 पद और फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च के लिए 2 पद सुनिश्चित किए गए हैं.
कैसे करें अप्लाई
उम्मीदवार सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं. वहां संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलकर योग्यता और पदों की जानकारी ध्यान से पढ़ें.
इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और सभी जरूरी जानकारी भरें. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट अटैच करने के बाद आवेदन ईमेल के माध्यम से dir-admin@nta.gov.in पर भेज दीजिए. साथ ही भविष्य के लिए एप्लिकेशन की एक कॉपी अपने पास सेव करके भी रख लीजिए.
UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्यम से भी अवसर
NTA ने यंग प्रोफेशनल पदों के लिए आवेदन UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए भी आमंत्रित किए हैं. ये अवसर एकेडमिक रिसर्च, लीगल रिसर्च और फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों और एप्लिकेशन प्रोसेस को अच्छी तरह पढ़े लें.
नोटिफिकेशन
Nta by subhasinit
यह भी पढ़ें- NTA में निकली जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, देशभर के परीक्षा केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे GM-TCNO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें