खाना बनाने का नहीं है मन, तो ट्राई करें One-Pot राजस्थानी दाल ढोकली
खाना बनाने का नहीं है मन, तो ट्राई करें One-Pot राजस्थानी दाल ढोकली

अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है कि ऑफिस की थकान या किसी और वजह से किचन में घंटों तक रोटी-सब्जी बनाने का मन नहीं करता. ऐसे में हम कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो हल्का हो, हेल्दी हो और बनाने में भी कम मेहनत लगे. अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो राजस्थान की मशहूर दाल ढोकली को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को हाल ही में निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल (@NishaMadhulika) पर शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
दाल ढोकली क्यों है बेस्ट चॉइस?
सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको अलग से रोटी सेंकने या सब्जी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती. सब कुछ एक साथ एक ही बर्तन में तैयार हो जाता है. यह पचने में भी हल्की होती है और स्वाद में इतनी बढ़िया कि घर के बच्चे भी इसे शौक से खाते हैं.
यहां देखें रेसिपी-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं दाल ढोकली? (How To Make Dal Dhokli Recipe)
सामग्री-
- अरहर दाल- 1 कप
- नमक - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
- टमाटर - 2
- गेहूं का आटा - 1 कप
- बेसन - 1/4 कप
- अजवाइन - 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
- अदरक मिर्च पेस्ट - 1/2 चम्मच
- हरा धनिया - 1 चम्मच
- घी - 2 चम्मच
तड़के के लिए-
- घी - 2-3 चम्मच
- जीरा - 1/2 चम्मच
- हींग - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
- हरी मिर्च - 1 चम्मच
- अदरक - 1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च - 1 चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
- नमक - 1/2 चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 चम्मच
- हरा धनिया -
विधि-
- सबसे पहले एक कप अरहर की दाल को अच्छी तरह धोकर एक घंटे के लिए भिगो दें.
- इसके बाद इसे कुकर में 3 कप पानी, नमक और हल्दी के साथ डाल दें. साथ ही, दो टमाटर भी ऊपर से डाल दें.
- बस एक सीटी आने दें और फिर 4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
- जब तक दाल उबल रही है, एक कप गेहूं के आटे में थोड़ा बेसन, नमक, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और हरा धनिया मिलाएं.
- इसमें थोड़ा घी डालकर मोयन लगा लें और हल्का सख्त आटा गूंथ लें.
- आटे की पतली पूरी बेल लें और छोटे-छोटे आकार में काट लें. आप चाहें तो इन्हें फ्लावर जैसी शेप दे सकते हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लगती है.
- उबली हुई दाल को अच्छे से घोट लें. अब दाल को गर्म करें और जब इसमें बढ़िया उबाल आने लगे, तब एक-एक करके ढोकली डालें.
- इसे 15 मिनट तक पकने दें. ध्यान रहे, दाल को ढोकली डालने के बाद लगातार अच्छे से उबालना जरूरी है, वरना ढोकली आपस में चिपक सकती है.
- लास्ट में, घी में जीरा, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी, और टमाटर का पेस्ट भूनकर तड़का तैयार करें.
- इसे दाल में मिलाएं और ऊपर से अमचूर, गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें.
- आपकी गरमा-गरम और चटपटी दाल ढोकली तैयार है, तो अगली बार जब मन न हो कुछ भारी बनाने का, तो इस हेल्दी और आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मुंबई जैसी टेस्टी पाव भाजी खाना चाहते हैं, शेफ संजीव कपूर से सीखें आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें