Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का 11वां दिन, 2 बिल पास करवा चुकी है सरकार
Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का 11वां दिन, 2 बिल पास करवा चुकी है सरकार

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र के 11वें दिन की शुरुआत सोमवार को सुबह 11 बजे से होगी. इस सत्र में सरकार की तरफ से 2 बिल पास करवाए जा चुके हैं. वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास हो चुका है. सरकार ने इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे. ऐसे में आगे की कार्यवाही अहम रहेगी. वहीं 31 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्षी सांसदों के संसद परिसर के बाहर किए गए प्रदर्शन के बाद जमकर हंगामा हुआ था, जहां पप्पू यादव पुजारी के भेष में पहुंचे थे. ऐसे में इस मुद्दे पर सोमवार को भी सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है.
Parliament Session LIVE Updates
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की शुरुआत होते ही सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला है. जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है. सदन में विपक्षी सांसदों की तरफ से जमकर हंगामा देखने को मिला था.
मॉनसून सत्र को लेकर विपक्षी नेताओं की बैठक
मॉनसून सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली भविष्य की रणनीति तय करने के लिए, संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक चल रही है. जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता शामिल हैं.
सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस आया है. बीजेपी सांसद और पार्टी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को 'विशेषाधिकार हनन' और 'सदन की अवमानना' का नोटिस दिया है. यह नोटिस 31 जुलाई, 2026 को संसद परिसर में सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिया गया है. यह कार्रवाई लोकसभा में कामकाज के संचालन और प्रक्रिया के नियमों के नियम 222 और नियम 223 के तहत की गई है.
कांग्रेस सांसदों के प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा करने के लिए प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के अन्य सभी निर्धारित कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है. वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सदन में राम मंदिर चंदे की चोरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है.
सरकार ने पास करवाए 2 बिल
मॉनसून सत्र के दौरान सरकार ने 8 बिल लिस्ट किए थे. जिसमें सरकार ने 2 बिल पास करवा लिए. जिसमें वंदे मातरम बिल और पेपर लीक संसोधन बिल सदन के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है. ऐसे में सरकार आने वाले सत्र के दौरान कुछ और अहम बिलों को पास करवा सकती है. जिसमें जन्म-मृत्यु पंजीकरण संसोधन विधेयक, MSME विकास संसोधन बिल, विदेशी अंशदान संसोधन बिल लाए जा सकते हैं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार
सोमवार को सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामा दिख सकता है. 31 जुलाई को निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पुजारी के भेष में संसद परिसर में प्रदर्शन किया था. जिसमें विपक्षी सांसदों ने भी हिस्सा लिया था. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने भी नाराजगी जताई थी. ऐसे में दोनों सदनों में इस हिस्से पर हंगामा हो दिख सकता है.
संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा हफ्ता आज से शुरू
संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा हफ्ता सोमवार यानि आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दो हफ्तों में संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला है. पहले हफ्ते में छात्र आंदोलन पर जमकर हंगामा हुआ तो दूसरे हफ्ते में नीट पेपर लीक बिल को लेकर हंगामा दिखा था. अब आज से तीसरा हफ्ता शुरू हो रहा है. ऐसे में सदन के दोनों सदनों में आज भी हंगामा दिख सकता है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें