सपा से सावधान रहे सर्वसमाज, अखिलेश ने PDA में पंडित को शामिल किया तो मायावती करने लगीं अलर्ट

राजनीति

सपा से सावधान रहे सर्वसमाज, अखिलेश ने PDA में पंडित को शामिल किया तो मायावती करने लगीं अलर्ट

08 अगस्त 2026 को 10:48 am बजे
सपा से सावधान रहे सर्वसमाज, अखिलेश ने PDA में पंडित को शामिल किया तो मायावती करने लगीं अलर्ट
सपा से सावधान रहे सर्वसमाज, अखिलेश ने PDA में पंडित को शामिल किया तो मायावती करने लगीं अलर्ट
अखिलेश यादव और मायावती.
NDTV
लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. मायावती ने एक्स पर किए एक पोस्ट में सपा को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी बताई है. उन्होंने सर्वसमाज को समाजवादी पार्टी से सावधान रहने को कहा है. मायावती ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा- बहुजन समाज पार्टी 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति और सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है. यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है. जबकि समाजवादी पार्टी अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ की खातिर जग जाहिर तौर पर गिरगिट की तरह ही रंग बदलती रहती है.

पीडीए में पी फॉर पंडित, यह सपा का छलावाः मायावती

मायावती ने आगे लिखा- इसी क्रम में सपा द्वारा प्रचारित इनका कथित 'PDA' अर्थात् (पिछड़ा, दलित, अक्लियत) में पहले 'P' से 'पिछड़े' प्रचारित करने के बाद अब, अपरकास्ट समाज में खासकर ब्राह्मण समाज को BSP से तेजी से जुड़ता हुआ देख व उसी के आधार पर ही पार्टी उम्मीदवार भी बनाए जाने से विचलित होकर, सपा ने अब 'P' से 'पंडित' कर दिया है, जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और जीता-जागता प्रमाण नहीं तो और क्या है?

सर्वसमाज को सपा से सावधान रहने की जरूरतः मायावती

मायावती ने आगे लिखा कि ऐसे राजनीतिक छल और छलावे कि राजनीति से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए वक्ती तौर पर  थोड़ा भला तो हो सकता है, किन्तु इससे उस सम्पूर्ण समाज का भला कभी नहीं हो सकता है. इसलिए सर्वसमाज के लोगों को ऐसी छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी (सपा) व उसकी ऐसी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से जरूर सावधान रहना चाहिए, यह समय की मांग और सर्वसमाज के हित में भी है.

यह भी पढ़ें - पीडीए में P का मतलब तो पंडित... यूपी में दिखा अखिलेश का ब्राह्मण प्रेम, लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती में जुटे सपाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati, Mayawati News, Mayawati Akhilesh Yadav, Mayawati Attacks On Akhilesh Yadav, Pda Akhilesh Yadav
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।