भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए SLC का बड़ा दांव, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री

खेल

भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए SLC का बड़ा दांव, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री

08 अगस्त 2026 को 11:56 am बजे
भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए SLC का बड़ा दांव, स्टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर अच्छी खबर है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने गॉल और कोलंबो में खेले जाने वाले दोनों मुकाबलों में दर्शकों की एंट्री फ्री करने का फैसला किया है. यानी क्रिकेट फैन्स को शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया और मेजबान श्रीलंका के बीच मुकाबला देखने के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी.

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए क्रिकेट फैन्स, परिवारों और युवा खिलाड़ियों से स्टेडियम पहुंचने की अपील की. बोर्ड इस पहल के जरिए टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना चाहता है. SLC ने अपने बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करता है कि भारत और श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज में दर्शकों का प्रवेश मुफ्त होगा. इससे क्रिकेट फैन्स को विश्वस्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का शानदार मौका मिलेगा.'

Free Public Admission for the India Tour of Sri Lanka 2026 Test Series Sri Lanka Cricket (SLC) wishes to announce that public admission to the upcoming Test Series between Sri Lanka and India will be free of charge thus providing cricket fans with an excellent opportunity to… pic.twitter.com/Oy3wkDuHvT

बोर्ड ने खास तौर पर युवा क्रिकेटरों को मैदान पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया है. उनके पास इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों को सामने से देखकर खेल की बारीकियां समझने का मौका होगा. सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी. इसके बाद दोनों टीमें कोलंबो जाएंगी, जहां सिंहलीज स्पोट्स क्लब में 23 से 27 अगस्त के दौरान दूसरा मुकाबला होगा. दोनों मैच ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा हैं. इसलिए सीरीज का नतीजा केवल ट्रॉफी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि WTC टेबल पर भी असर डालेगा.

टेस्ट मैचों को लेकर कम हो रहा क्रेज एसएलसी की इस पहल के पीछे एक अहम वजह स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ाना भी है. हाल के वर्षों में उपमहाद्वीप में टेस्ट मुकाबलों के दौरान अक्सर खाली सीटें देखने को मिली हैं. श्रीलंका भी इस समस्या से अछूता नहीं रहा है. इस साल भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर में हुए एकमात्र टेस्ट के दौरान भी दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं थी.

भारत में कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु जैसे पारंपरिक टेस्ट केंद्रों को छोड़ दें तो रेड बॉल क्रिकेट के लिए बड़ी भीड़ जुटाना कई जगह चुनौती बना हुआ है. ऐसे में एसएलसी ने टिकट की बाधा हटाकर अधिक लोगों को मैदान तक लाने की कोशिश की है. भारत जैसी लोकप्रिय टीम के खिलाफ सीरीज होने से इस पहल को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद होगी.

यह दौरा भारतीय टीम के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम नए दौर में प्रवेश कर चुकी है. शुभमन गिल के नेतृत्व में कई युवा खिलाड़ियों को अपनी जगह पक्की करने का मौका मिल रहा है. बैटिंग ऑर्डर में नंबर-3 की जगह अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं श्रीलंकाई परिस्थितियों को देखते हुए स्पिन कॉम्बिनेशन का चयन भी अहम होगा. रवींद्र जडेजा के साथ टीम किस स्पिनर पर भरोसा करती है, यह गॉल की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे