अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन, यूपी STF ने मार गिराए दो शूटर्स
राष्ट्रीय समाचार
अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन, यूपी STF ने मार गिराए दो शूटर्स
31 अगस्त 2026 को 10:07 am बजे
अंकित बालियान मर्डर केस में शूटरों पर बड़ा एक्शन हुआ है. हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया है. मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई है. दोनों पर अंकित बालियान की हत्या में शामिल होने का आरोप था. मुठभेड़ में दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुए हैं. .. 26 अगस्त को यूपी के शामली में जिम के बाहर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से पुलिस और STF लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी थी.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें